लाइव न्यूज़ :

इंदौर: एक साल की दुधमुंही बच्ची समेत दो मासूम बहनों से दुष्कर्म, जानें कैसे बनाया गया हवस का शिकार

By भाषा | Updated: September 29, 2018 19:12 IST

पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। बच्चियां फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।

Open in App

इंदौर, 29 सितंबर: समाज को शर्मसार कर देने वाली वारदात में यहां एक साल की दुधमुंही बच्ची और उसकी चार वर्षीय सगी बहन को अगवा करने के बाद उनके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है । पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया कि एमजी रोड क्षेत्र में एक निर्माणाधीन इमारत के चौकीदार की दोनों नन्हीं बेटियों को शुक्रवार देर रात मुंह दबाकर अगवा किया गया, जब वे अपने माता-पिता के साथ सो रही थीं। उन्होंने बताया कि बच्चियों के परिजनों को शनिवार सुबह वारदात का पता चला, जब वे घर में नहीं मिलीं तो उनकी तलाश शुरू की गयी। मिश्र ने बताया कि दोनों बच्चियां बदहवास हालत में अपने घर के पास मिलीं । मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) में भर्ती कराया गया।उन्होंने बताया, "हमने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. सीसीटीवी कैमरा वीडियो फुटेज के जरिये उसकी शिनाख्त पुख्ता की जा रही है. उससे पूछताछ की जा रही है."  इस बीच, एमवायएच के एक डॉक्टर ने बताया कि दोनों बच्चियों को अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रखा गया है।उन्होंने बताया कि इलाज के बाद दोनों बच्चियों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। उनकी सेहत पर बराबर नजर रखी जा रही है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह