लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: बच्चा चोर होने के शक में भीड़ ने की मानसिक रूप से बीमार महिला की पिटाई

By भाषा | Updated: July 29, 2019 05:34 IST

कैंट पुलिस थाने के प्रभारी जे जे चौधरी ने रविवार को बताया कि पुलिस को शनिवार शाम को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने सागर रेलवे स्टेशन के पास भगवानगंज में एक महिला को बच्चा चुराने वाली समझ कर पकड़ लिया है व उसके साथ मारपीट भी कर रहे हैं।

Open in App

सागर शहर के कैंट पुलिस थाना क्षेत्र के भगवानगंज में शनिवार शाम को भीड़ ने मानसिक रूप से बीमार 43 वर्षीय एक महिला की बच्चा चोर होने के शक में कथित तौर पर पिटाई कर दी।

कैंट पुलिस थाने के प्रभारी जे जे चौधरी ने रविवार को बताया कि पुलिस को शनिवार शाम को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने सागर रेलवे स्टेशन के पास भगवानगंज में एक महिला को बच्चा चुराने वाली समझ कर पकड़ लिया है व उसके साथ मारपीट भी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और महिला को अपनी सुरक्षा में लेकर थाने ले आई। चौधरी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि इस महिला का नाम मंजू है और वह मध्य प्रदेश के रतलाम शहर की शुभम श्री कॉलोनी की रहने वाली है।

उन्होंने कहा कि वह मानसिक तौर पर पूरी तरह स्वस्थ नहीं लग रही है। वह यह नहीं बता पा रही है कि किस परेशानी के चलते ट्रेन में सवार होकर यहां आई। चौधरी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और विस्तृत जांच जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। 

टॅग्स :मॉब लिंचिंगमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज