लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh ki khabar: बाघ के हमले में सरकारी चौकीदार की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2020 19:29 IST

बांधवगढ़ वनमंडल के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) अनिल कुमार शुक्ला ने बताया, ‘‘बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सुरक्षा श्रमिक के रूप में पदस्थ चौकीदार चिंतामणि बैगा की बाघ के हमले में आज सुबह मौत हो गई है। वह करीब 40 साल का था और गोंहणी गांव का रहने वाला था।’’

Open in App
ठळक मुद्दे टाइगर रिजर्व के जंगलों में हमारे गश्ती दल रहते हैं और बैगा जंगल में बने गोंहणी कैंप में काम करता था। बाघ ने उस पर आज सुबह उस वक्त हमला किया, जब वह शौच के लिए गया था।

उमरियाः उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के गोंहणी गांव इलाके में बाघ अभयारण्य के एक सरकारी चौकीदार की बाघ के हमले में गुरुवार सुबह मौत हो गई है।

बांधवगढ़ वनमंडल के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) अनिल कुमार शुक्ला ने बताया, ‘‘बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सुरक्षा श्रमिक के रूप में पदस्थ चौकीदार चिंतामणि बैगा की बाघ के हमले में आज सुबह मौत हो गई है। वह करीब 40 साल का था और गोंहणी गांव का रहने वाला था।’’

उन्होंने बताया कि टाइगर रिजर्व के जंगलों में हमारे गश्ती दल रहते हैं और बैगा जंगल में बने गोंहणी कैंप में काम करता था। उन्होंने बताया कि बाघ ने उस पर आज सुबह उस वक्त हमला किया, जब वह शौच के लिए गया था। शुक्ला ने बताया, ‘‘बैगा जब शौच के लिए बैठा था, उस वक्त बाघ ने दांतों से उसका गला पकड़ लिया और उठाकर ले जाने लगा।

इसी बीच, वहां मौजूद लोगों ने हल्ला किया तो बाघ उसे कुछ दूरी पर पास में ही छोड़कर भाग गया। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।’’ उन्होंने कहा कि शव के पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा