लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: भरे बाजार हुई मजनू की चप्पलों से पिटाई और पुलिस ने निकलवाया जुलूस, वीडियो में देखें

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 27, 2018 17:20 IST

मध्य प्रदेश में महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने वालों का भरे बाजार में जुलूस निकाल कर महिलाओं से पिटाई करायी जा रही है।

Open in App

इन्दौर, 27 मार्च (रिपोर्ट- मुकेश मिश्र): मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस को फ्री-हैंड देने के बाद अब गुंडों की शामत आ गयी है। एक तरफ जहाँ गुंडों के अवैध इमारतों को निशाना पुलिस बना रही है। वहीं, महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने वालों का भरे बाजार में जुलूस निकाल कर महिलाओं से पिटाई करायी जा रही है।

ऐसे ही एक मामला बडवानी में सामने आया। जहाँ एक शादीशुदा महिला को परेशान करने वाले मंजून की पुलिस ने जुलूस निकालकर चप्पलों से पीड़‌ित के द्वारा पिटाई करायी गयी।

निर्भया प्रभारी छब्बू पाटिल ने बताया कि चुनाभट्टी का रहने वाला युवक राजू पिता डोंगर कई दिनों से एक शादीशुदा महिला को परेशान कर रहा था। जहां वह महिला को देखता उसका पीछा करता और छेड़छाड़ कर भाग जाता था।

महिला ने इसकी शिकायत थाने में की थी। पुलिस युवक को तलाश कर रही थी। 

सोमवार को युवक के बारें में सूचना मिली। घेरबन्दी कर उसे पकड़ा गया।

पीड़िता द्वारा मौके पर ही उसकी पहचान कराई गयी। उसके बाद पुलिस ने उसका उसके घर के बाहर से ही जुलूस निकाला। बाजार मे ला कर उसकी उसी महिला से चप्पलों द्वारा पिटाई करायी गयी जिसको वह छेड़ रहा था। पुलिस का कहना है कि मजनुओं को इसी तरह सबक सिखाया जा सकता है।

वीडियोः मनचले को सबक सिखाती युवती

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा