लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई और बाल काटने का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मामला

By अभिषेक पारीक | Updated: July 17, 2021 16:18 IST

मध्य प्रदेश के नीमच में एक बुजुर्ग के साथ बर्बरता का वीडियो वायरल हो गया है। जिसमें कुछ युवा एक बुजुर्ग को बुरी तरह से पीटते हैं और फिर उसके बाल काट लेते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के नीमच में एक बुजुर्ग के साथ बर्बरता का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में कुछ युवक एक बुजुर्ग को बुरी तरह से पीटते हैं और फिर उसके बाल काट लेते हैं। युवकों ने बुजुर्ग पर भगवान की मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाकर पिटाई की। 

मध्य प्रदेश के नीमच में एक बुजुर्ग के साथ बर्बरता का वीडियो वायरल हो गया है। जिसमें कुछ युवा एक बुजुर्ग को बुरी तरह से पीटते हैं और फिर उसके बाल काट लेते हैं। युवकों ने बुजुर्ग पर भगवान की मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाकर पिटाई की। इस दौरान बुजुर्ग पिटाई से कराहता रहा लेकिन लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने मदद नहीं की। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

यह घटना नीचम के मूलचंद मार्ग पर शुक्रवार शाम सात बजे की है। यहां पर कुछ युवकों ने एक बुजुर्ग को घेर लिया। दो युवकों ने उसके हाथ पकड़े और एक ने उसे जमकर लाठियों से पीटा। इस दौरान बुजुर्ग कराहता रहा लेकिन न आरोपियों को दया आई और न ही तमाशा देख रहे लोगों ने ही इसे रोकने की जहमत उठाई। 

इस मामले में पीड़ित की पहचान कमलदास के रूप में हुई है। पिछले कुछ सालों से कमलदास श्मशान में ही रहते हैं। युवकों ने कमलदास पर बजरंगबली की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाकर पिटाई की। साथ ही कैंची से उनके बाल भी काट दिए। मारपीट के दौरान उन्हें जमकर गालियां दी गई। 

एक युवक कमलदास पर मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाता है। वीडियो में वह युवक भी कमलदास को धमकाने, धक्का देने, बाल पकड़कर खींचने और लाठी से लगातार मारता नजर आता है। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट