लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: शराबी के नशे में डेढ़ साल की बच्ची का सर जमीन पर पटक कर दी हत्या, आरोपी पिता गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 20, 2019 03:59 IST

जबलपुर, (मप्र) पुलिस ने डेढ़ वर्षीय बालिका का सिर जमीन पर पटक कर उसकी हत्या करने के आरोप में उसके 35 वर्षीय शराबी पिता को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App

जबलपुर, (मप्र) पुलिस ने डेढ़ वर्षीय बालिका का सिर जमीन पर पटक कर उसकी हत्या करने के आरोप में उसके 35 वर्षीय शराबी पिता को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि विजय नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले रमेश वर्मन को अपनी डेढ़ वर्षीय बालिका रुपाली की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने कल रात अपने घर में बच्ची के रोने पर आवेश में आकर उसका सर जमीन पर पटक कर उसकी कथित तौर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद उसने बच्ची का शव दीनदयाल चौक के समीप नाले में एक पत्थर की नीचे दबा दिया।

अधिकारी ने बताया कि सुबह सफाईकर्मियों ने बालिका का शव देखकर पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने शव बरामद कर लिया। उन्होंने मृत बालिका की पांच वर्षीय और तीन वर्षीय दो बहनों के हवाले से बताया कि उनकी मां अस्पताल में भर्ती हैं तथा मां ने एक और बालिका को जन्म दिया है।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की रात बच्ची का पिता शराब के नशे में घर आया और बच्ची के रोने पर आपा खोकर उसका सिर जमीन पर पटक दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद रमेश रुपाली को अचैत हालत में उठाकर ले गया और रातभर वापस घर नहीं लौटा।

कुमार ने बताया कि घर में दोनों बालिकाएं घटना की बाद काफी सहमी हुई हालत में पुलिस को मिली थीं। उन्होंने बताया कि आरोपी मूलत: शहडोल का रहने वाला है और यहां विजयनगर इलाके में झोपड़ी में रहता था तथा मजदूरी का काम करता था। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालजबलपुरक्राइम न्यूज हिंदीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब