नमाज पढ़कर घर लौट रहे भाजपा नेता पर हमला, अज्ञात बाइक सवारों ने चलाई गोली

By नितिन गुप्ता | Updated: May 23, 2019 05:19 IST2019-05-23T05:19:51+5:302019-05-23T05:19:51+5:30

सीएसपी अनिलसिंह राठौर ने बताया बाइक से अज्ञात बदमाशों ने फायर किया है। बीएनपी थाने में केस दर्ज किया जा रहा है। सर्चिंग के लिए टीमें भेजी हैं। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। शहर में नाकाबंदी कर दी गई है।

madhya pradesh Dewas bjp leader Municipal chairman attacked | नमाज पढ़कर घर लौट रहे भाजपा नेता पर हमला, अज्ञात बाइक सवारों ने चलाई गोली

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlights हमले की सूचना पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और समर्थक भी देवास नगर निगम सभापति के घर पहुंचे।रात करीब 10.20 बजे नमाज पढ़कर सभापति एहमद कार से घर पहुंचे रहे थे, जब से हादसा हुआ।

मध्य प्रदेश के देवास में नमाज पढ़कर घर पहुंचे भाजपा नेता और देवास नगर निगम सभापति अंसार एहमद हाथीवाले पर बुधवार देर रात अज्ञात बाइक सवार दो बदमाश फायर कर फरार हो गए। हालांकि सभापति बाल-बाल बच गए। सूचना पर आला पुलिस अफसर पहुंचे और जांच की। रात करीब 10.20 बजे नमाज पढ़कर सभापति एहमद कार से घर पहुंचे थे। उनके साथ उनका भानजा व ड्राइवर भी था। कार से उतरकर सभापति घर के अंदर जा रहे थे। उन्होंने जैसे ही मुख्य गेट खोला, वैसे बाइक से आए दो बदमाशों ने फायर किया। हालांकि निशाना चूक गया और गोली गेट पर जा लगी।

इसके बाद बदमाश राधागंज से होते हुए फरार हो गए। सभापति के परिवार के लोगों ने बाइक सवारों का पीछा भी किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सूचना पर एसपी, एएसपी, सीएसपी, कोतवाली टीआई व बीएनपी टीआई मौके पर पहुंचे और जांच की।

विधायक पुत्र विक्रमसिंह पवार भी घटनास्थल पर आए और जानकारी ली। हमले की सूचना पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और समर्थक भी उनके घर पहुंचे। पुलिस ने मौके से एक चला हुआ कारतूस बरामद किया है। जांच बीएनपी टीआई तारेश सोनी कर रहे हैं।

सीएसपी अनिलसिंह राठौर ने बताया बाइक से अज्ञात बदमाशों ने फायर किया है। बीएनपी थाने में केस दर्ज किया जा रहा है। सर्चिंग के लिए टीमें भेजी हैं। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। शहर में नाकाबंदी कर दी गई है।

Web Title: madhya pradesh Dewas bjp leader Municipal chairman attacked

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे