लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh ki khabar: अज्ञात बदमाशों ने बैंक के एटीएम को बम से उड़ाया, नकदी निकाल कर फरार

By भाषा | Updated: May 18, 2020 15:25 IST

मध्य प्रदेश के दमोह में बदमाशों ने बैंक के एटीएम को काट कर नकदी उड़ा कर ले गए। आसपास के लोग इकट्ठा हुए लेकिन पिस्तौल दिखाकर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि घटना गैसाबाद थानाक्षेत्र के ग्राम हिनौता कला में रविवार रात को घटित हुई। एटीएम के पास पहुंचे तो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उन्हें डराया और बाइक पर सवार होकर भाग गए।

दमोहः मध्य प्रदेश के दमोह जिले में तीन अज्ञात बदमाशों ने बैंक के एटीएम को बम लगाकर उड़ा दिया और एटीएम में रखी नकदी निकाल कर फरार हो गये।

पुलिस ने बताया कि घटना गैसाबाद थानाक्षेत्र के ग्राम हिनौता कला में रविवार रात को घटित हुई। विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के लोग एटीएम के पास पहुंचे तो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उन्हें डराया और बाइक पर सवार होकर भाग गए।

जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) हेमंत चौहान ने बताया कि अज्ञात लुटेरों ने रविवार रात्रि करीब नौ बजे ग्राम हिनौता कला के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में विस्फोट किया और नकदी लेकर भाग गए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में बैंक अधिकारियों से बात की जा रही है और एटीएम में कितनी राशि थी इसकी भी जानकारी ली जा रही है। एसपी ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

डोंबिवली में बैंक का एटीएम काटने का नाकाम प्रयास

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के डोंबिवली पूर्व क्षेत्र में कुछ अज्ञात लोगों ने एक राष्ट्रीयकृत बैंक के एक एटीएम को काटने का नाकाम प्रयास किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि पेंड्राकर कॉलेज के निकट स्थित पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम हालांकि लूट के इस प्रयास में क्षतिग्रस्त हो गया। यह घटना शनिवार की है।

उन्होंने बताया, ‘‘बैंक की शाखा 30 अप्रैल की शाम पांच बजे से दो मई की सुबह दस बजे तक बंद थी। इस दौरान लूट का नाकाम प्रयास किया गया। इस सिलसिले में भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।’’

एटीएम तोड़कर लूट का प्रयास कर रहे दो बदमाश पकड़े गए

थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी-4 एवेन्यू के पास स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को तोड़कर दो बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया। जब बदमाश घटना को अंजाम दे रहे थे, तभी किसी व्यक्ति ने उन्हें देख लिया और पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है। गौर सिटी निवासी किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बनाकर, सोशल मीडिया पर डाल दिया।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। सहायक पुलिस आयुक्त राजीव कुमार सिंह ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के फोर्थ एवेन्यू गौर सिटी में एक्सिस बैंक का एटीएम है। यहां पर रोशन व सत्य नामक दो बदमाश शुक्रवार देर रात को पहुंचे। दोनों चोरी करने की नियत से एटीएम तोड़ने लगे।

उन्होंने बताया कि सोसायटी के किसी निवासी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। इनके पास से एटीएम तोड़ने में काम आ रही हथौड़ी और अन्य औजार पुलिस ने बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों नशे के आदी हैं। उन्होंने बताया कि एक्सिस बैंक के अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशएटीएमउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा