लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः दलित युवक की शादी में DJ बजाने को लेकर दबंगों ने मचाया उत्पात, उखाड़ा टेंट, खाना फेंका; 11 गिरफ्तार

By अनिल शर्मा | Updated: February 14, 2022 16:34 IST

दूल्हे ने बताया कि दबंगों ने गांव से वर निकासी नहीं निकालने की धमकी थी और विवाह में बने खाने को उन्होंने फेंक दिया। सब्जी आटा सहित जरूरी भोज सामग्री को उन्होंने जमीन पर फेंक दिया।

Open in App
ठळक मुद्देघटना 12 फरवरी की है जब राजगढ़ में एक दलित शख्स की शादी में डीजे बजाने पर दबंगो ने पथराव कियादूल्हे ने बताया कि दबंगों ने शादी में लगे टेंट उखाड़ दिए और खाने को फेंक दियादूल्हे के मुताबिक दबंगों ने कहा कि पुरानी परंपरा मत तोड़ो

 राजगढ़ःमध्य प्रदेश के राजगढञ में दलित युवक की शादी में डीजे बजाने को लेकर कुछ दबंगों ने शादी में पहुंचकर काफी उत्पात मचाया। रिपोर्ट के मुताबिक दबंगों ने दलित युवक की शादी में लगे टेंट उखाड़ दिए, घर पर पथराव किए और शादी में बने भोजन को भी फेंक दिया। 

राजेश अहिरवार (दूल्हा) की 12 फरवरी शनिवार को शादी थी। शादी में डीजे बज रहा था। गांव के कुछ लोगों ने इसपर आपत्ति जताई जिसके बाद डीजे बंद करा दिया गया। उन्होंने कहा कि पुरानी परंपरा को मत तोड़ो। जब दोबारा डीजे शुरू हुआ तो विवाह स्थल पर करी पचास लोग पहुंच गए और मेहमानों के साथ मारपीट की। 

दूल्हे ने आगे बताया कि दबंगों ने गांव से वर निकासी नहीं निकालने की धमकी थी और विवाह में बने खाने को उन्होंने फेंक दिया। सब्जी आटा सहित जरूरी भोज सामग्री को उन्होंने जमीन पर फेंक दिया। मामला को बढ़ता देख परिजनों ने इसकी सूचना माचलपुर थाने को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने 38 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया। इसके साथ ही तीन लोगों के शस्त्र लाइसेंस भी निलंबित कर दिए हैं। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि तीनों परिजनों को परेशान किया था जिसके बाद इनके लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में मध्य प्रदेश के नीमच में घोड़ी पर बारात निकालने को लेकर दलित शख्स को दबंगों ने धमकी दी थी। जिसके बाद दलित के परिवार ने पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। दलित व्यक्ति ने पुलिस सुरक्षा के बीच अपनी बिंदोली (बारात) निकाली। इसके साथ ही  राजस्थान के उदयपुर के सालेरा खुर्द गांव में एक दलित शख्स पर बिंदोली पर बारात निकालने को लेकर हमला किया गया था।

टॅग्स :मध्य प्रदेशराजगढ़क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा