लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh ki khabar: तालाब में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत, सभी दोस्त थे, बांदा में मासूम भाई, बहन डूबे

By भाषा | Updated: May 12, 2020 19:50 IST

बारिश होने से तालाब में पानी भर गया है। इस बीच मध्य प्रदेश के छतरपुर में डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के बांदा में तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्देपांडे ने बताया कि मृतकों की पहचान जगदीश लखेर, दीपांशु साहू, अंशुल असाटी एवं आफताब खान के रूप में हुई है।अंशुल असाठी बमीठा गांव का रहने वाला था, जबकि बाकी तीनों राजापुरवा गांव के निवासी थे।

छतरपुरः छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर बमीठा पुलिस थाना अंतर्गत राजापुरवा गांव के पास एक तालाब में चार बच्चों की मंगलवार को डूबने से मौत हो गई है।

बमीठा पुलिस थाना प्रभारी दिलीप पांडे ने बताया कि राजापुरवा गांव के पास तालाब में नहाने गये चार बच्चों की आज दोपहर डूबने से मौत हुई है। उन्होंने कहा कि ये चारों दोस्त थे और नहाने के लिए तालाब में गये थे। पांडे ने बताया कि मृतकों की पहचान जगदीश लखेर, दीपांशु साहू, अंशुल असाटी एवं आफताब खान के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि अंशुल असाठी बमीठा गांव का रहने वाला था, जबकि बाकी तीनों राजापुरवा गांव के निवासी थे। पांडे ने बताया कि ये बालक दिन में दोपहर 12 बजे तालाब में नहाने गए थे और तीन बजे कुछ लोगों ने एक बालक के शव को पानी में तैरते हुए देखा। इसके बाद गांव वालों ने तालाब में उतर कर तीन अन्य बच्चों की भी खोज की। उन्होंने कहा कि चारों के शवों को तालाब से बाहर निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

बांदा जिले के बबेरू कस्बे में तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गयी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लाल भरत कुमार पाल ने बताया कि " रेखा नाम की महिला एक हफ्ते पूर्व अपने दो बच्चों दीपक (5) और खुशबू (6) के साथ अपने मायके बबेरू कस्बे के नेता नगर मुहल्ले आयी थी।

रविवार दोपहर बाद वह घर में किसी काम में व्यस्त थी जब दोनों बच्चे मुहल्ले के घसिया तालाब में अकेले नहाने चले गए और नहाते समय गहरे पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई।" उन्होंने बताया कि तालाब के पास से गुजरे कुछ लोगों ने दोनों के शव पानी में तैरते देख उन्हें बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एएसपी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिए गए हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशउत्तर प्रदेशशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर