लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: बीजेपी केन्द्रीय मंत्री के बेटे सहित 7 लोगों पर हत्या का आरोप, गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 18, 2019 20:02 IST

इसके बाद आरोपी हिमांशु और राहुल को शिवम के घर ले गए और वहां उन्होंने शिवम, उसके पिता होमगार्ड के सिपाही ईश्वर राय और मयंक के साथ मारपीट की। पुलिस अधिकारी ने पीड़ितों के हवाले से बताया कि सभी पीड़ितों को जबरन मोनू पटेल के दफ्तर ले जाया गया और वहां भी उनके साथ मारपीट की गई।

Open in App

मध्य प्रदेश की नरसिंहपुर पुलिस ने केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के पुत्र प्रबल पटेल सहित सात लोगों को हत्या के प्रयास के आरोप में मंगलवार को यहां गिरफ्तार किया। प्रहलाद पटेल मध्य प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं तथा दमोह लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। पटेल को हाल ही में केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शामिल किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह ने मंगलवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि प्रबल पटेल (26) और मोनू पटेल (27) सहित 12 आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 307, धारा 365 और अन्य सम्बद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया है। इनमें से प्रबल पटेल सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि मोनू पटेल और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

उन्होंने बताया कि प्रबल पटेल और मोनू पटेल के साथ करीब दो दर्जन लोगों का सोमवार रात को बैलहाई बाजार में तीन-चार युवकों से विवाद हो गया, इसके बाद आरोपियों ने युवकों से मारपीट की और इस दौरान गोली भी चलाई गई जो कि हिमांशु राठौर के हाथ में लगी। सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी प्रबल पटेल किसानी मोहल्ला गोटेगांव का निवासी है और केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का पुत्र है जबकि एक अन्य आरोपी मोनू पटेल प्रहलाद पटेल के छोटे भाई जालम सिंह पटेल का पुत्र है।

जालम सिंह प्रदेश की भाजपा सरकार में मंत्री रहे हैं और वर्तमान में नरसिंहपुर विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले में राठौर के अलावा एक होमगार्ड सिपाही ईश्वर राय, राहुल राजपूत, शिवम राय और मयंक भी घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि हिमांशु राठौर और राहुल राजपूत 17 जून की रात गोटेगांव से एक शादी में शामिल होकर वापस कमोद गांव जा रहे थे, तभी रास्ते में बैलहाई बाजार में प्रबल पटेल और उसके साथियों से उनका विवाद हो गया।

इसके बाद आरोपी हिमांशु और राहुल को शिवम के घर ले गए और वहां उन्होंने शिवम, उसके पिता होमगार्ड के सिपाही ईश्वर राय और मयंक के साथ मारपीट की। पुलिस अधिकारी ने पीड़ितों के हवाले से बताया कि सभी पीड़ितों को जबरन मोनू पटेल के दफ्तर ले जाया गया और वहां भी उनके साथ मारपीट की गई।

केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के छोटे भाई और भाजपा विधायक जालम सिंह पटेल ने पीटीआई-भाषा को बताया कि घटना के समय मोनू जबलपुर में था और प्रबल जबलपुर से लौट रहा था तथा दोनों ही घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे। दोनों को राजनीतिक कारणों से इस मामले में फंसाया गया है। जांच में मोनू और प्रबल की लोकेशन पता की जा सकती है। यह बच्चों के बीच का झगड़ा था तथा मोनू, प्रबल और उनके मित्रों को इसमें जबरन घसीटा गया है। उन्होंने कहा कि हमने जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर मामले की जांच करने की मांग की है। 

 

टॅग्स :मध्य प्रदेशहत्याकांडभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह