लाइव न्यूज़ :

छत गिरने से पति, पत्नी और दो नन्हे मासूम की मौत

By मुकेश मिश्रा | Updated: June 25, 2020 21:07 IST

मोहन पेशे से ड्राइवर था और टैक्सी चलता था और मूलतः झाबुआ के पारा गांव का रहने वाला था। गुरुवार सुबह जब पूरा परिवार कमरे में सो रहा था। तभी  छत अचानक भराभरा कर गिर पड़ी। मोहन और उसका परिवार छत के मलबे के नीचे दब गए। उधर छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देइस घटना की पुलिस को सूचना दी गई। मलबा हटा कर नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन दोनों बच्चें और पत्नी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

रतलामः मप्र के रतलाम में गुरुवार को एक मकान की छत गिरने से पति, पत्नी और दो नन्हे मासूम बच्चे की मौत हो गई। मृतक झाबुआ का रहने वाला था और तीन महीने पहले ही इस मकान में शिप्ट हुआ था।

घटना रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र के तीन बत्ती चौराहे के पास जवाहर नगर की है। यहाँ ज्योति दयाशंकर वर्मा के मकान में एक कमरा किराये में ले कर मोहन कहार अपनी पत्नी शर्मिला, बेटा राजवीर (10) और बेटी इशिका (5) के साथ रहता था।

मोहन पेशे से ड्राइवर था और टैक्सी चलता था और मूलतः झाबुआ के पारा गांव का रहने वाला था। गुरुवार सुबह जब पूरा परिवार कमरे में सो रहा था। तभी  छत अचानक भराभरा कर गिर पड़ी। मोहन और उसका परिवार छत के मलबे के नीचे दब गए। उधर छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

इस घटना की पुलिस को सूचना दी गई। मलबा हटा कर नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन दोनों बच्चें और पत्नी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वही मोहन गंभीर रूप से घायल था। जिला अस्पताल में  प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर करीब 9 बजे इंदौर रेफर कर दिया गया, लेकिन उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर इस घटना की जांच शुरू कर दी है

पुलिस ने मामला दर्ज कर इस घटना की जांच शुरू कर दी है। तहसीलदार गोपाल सोनी ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे जवाहर नगर स्थित चार बत्ती चौराहे पर मकान की छत भरभरा कर गिर गई। इससे घर में सो रहे एक परिवार के सभी चार सदस्यों की इसके मलबे में दबने से मौत हो गई। सोनी ने बताया कि चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और विस्तृत जांच जारी है। उन्होंने कहा कि यह क्षतिग्रस्त मकान 40-45 साल पुराना बताया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO