लाइव न्यूज़ :

युवक को शराब पिला कर अप्राकृतिक कृत्य, आरोपी ने वीडियो बनाकर पीड़ित को कर रहा था ब्लैकमेल, माँग रहा था 7 लाख

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 21, 2020 17:50 IST

वीडियो डिलीट करने के एवज में 7 लाख रुपए की माँग की। नहीं देने पर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। अब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। एएसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि सुरेश (परिवर्तित नाम) नामक एक युवक ने शिकायती की थी कि केयर टेकर का काम करता है।

Open in App
ठळक मुद्देफोन से फोटोज व कॉन्टेक्ट नंबर अपने मोबाइल में ले लिये थे। हर्षित राठौर ने पार्टी करने के बहाने पीड़ित को शराब पिलाई। आरोपी फोटोज व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित से 7 लाख रुपयों की मांग कर ब्लेकमेल कर रहा था। आरोपी हर्षित राठौर दवा बाजार में काम करता था और पीड़ित को विगत एक वर्ष से जानता था।

इंदौरः इंदौर में एक चौकाने वाला मामले का खुलासा पुलिस ने किया है। एक आरोपी युवक को शराब पिलाकर पहले उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने लगा।

वीडियो डिलीट करने के एवज में 7 लाख रुपए की माँग की। नहीं देने पर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। अब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। एएसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि सुरेश (परिवर्तित नाम) नामक एक युवक ने शिकायती की थी कि केयर टेकर का काम करता है।

उसका पुराना परिचित हर्षित राठौर निवासी राजेन्द्र नगर के साथ उठना बैठना है। हर्षित राठौर ने किसी को कॉल करने के लिये पीड़ित का मोबाइल मांगा व उसी दौरान उसके फोन से फोटोज व कॉन्टेक्ट नंबर अपने मोबाइल में ले लिये थे। हर्षित राठौर ने पार्टी करने के बहाने पीड़ित को शराब पिलाई।

फिर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। जिसका चुपके से वीडियो भी बना लिया था। इसके बाद आरोपी फोटोज व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित से 7 लाख रुपयों की मांग कर ब्लेकमेल कर रहा था। आरोपी प्रतिदिन डरा धमकाकर, पीड़ित को परेशान कर रहा था।

इस शिकयात पर आरोपी के खिलाफ पलासिया थाने पर  354/20 धारा 377, 385, 506 भादवि. के तहत मामला दर्ज कर जांच की गई। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी हर्षित राठौर दवा बाजार में काम करता था और पीड़ित को विगत एक वर्ष से जानता था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशइंदौरकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा