लाइव न्यूज़ :

इंदौरः सात साल की बच्ची का अपहरण, मुँह में ईंट मारकर मार डाला, दूर के रिश्ते में चाचा लगने वाला उठा ले गया था

By मुकेश मिश्रा | Updated: September 24, 2020 17:52 IST

एएसपी पश्चिम क्षेत्र राजेश व्यास ने बताया कि भवरकुआं क्षेत्र में रहने वाली एक सात साल की बच्ची घर से लापता हो गयी थी. बच्ची को एक युवक के साथ जाते देख गया था. युवक दूर के रिश्ते में बच्ची का चाचा लगता और वह बिस्किट दिलाने के बहाने उसे ले गया था.

Open in App
ठळक मुद्देमासूम को उसका दूर के रिश्ते में चाचा लगने वाला उठा ले गया था.आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. परिजनों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी तो तत्काल थाने का फोर्स और बडे़ अधिकारी बच्ची की तलाश में जुट गए. इलाज के उसे भर्ती कराया गया. गुरुवार सुबह करीब 3 बजे बच्ची की मौत हो गयी.  

इंदौरः बुधवार रात पिपल्याहाना क्षेत्र में गम्भीर रूप से घायल मिली सात की मासूम बच्ची की गुरुवार इलाज के दौरान मौत हो गयी. मासूम को उसका दूर के रिश्ते में चाचा लगने वाला उठा ले गया था.आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उससे पुछताछ जारी है

एएसपी पश्चिम क्षेत्र राजेश व्यास ने बताया कि भवरकुआं क्षेत्र में रहने वाली एक सात साल की बच्ची घर से लापता हो गयी थी. बच्ची को एक युवक के साथ जाते देख गया था. युवक दूर के रिश्ते में बच्ची का चाचा लगता और वह बिस्किट दिलाने के बहाने उसे ले गया था.

जब परिजनों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी तो तत्काल थाने का फोर्स और बडे़ अधिकारी बच्ची की तलाश में जुट गए. पिपल्याहान क्षेत्र के एक खेत में बने खंडहर में बच्ची लहुलुहान हालत में पडी मिली. तत्काल पुलिस उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंची. जहाँ इलाज के उसे भर्ती कराया गया. गुरुवार सुबह करीब 3 बजे बच्ची की मौत हो गयी.   

पुलिस के अनुसार युवक नशे का आदी है. वह बच्ची को गलत नियत से उठा कर ले गया था लेकिन बच्ची के विरोध करने के कारण उसे सम्भवतः उसके मुँह में ईंट मार. बच्ची बेहोश हो गयी तो उसे मरा समझ कर वह खंडहर में फेंक कर घर आ गया. पुलिस को बच्ची के घर के पास लगे एक कैमरें की रिकार्डिंग में फुटेज भी मिला है. जिसमें आरोपी बच्ची को लेकर जाते दिख रहा है.

सात साल की बच्ची को बिस्किट खिलाने का लालच देकर उसके एक रिश्तेदार ने बुधवार रात कथित तौर पर बुरी नीयत से उसे अगवा किया और वह एक खंडहर में ले गया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. उन्होंने बताया कि तलाश किए जाने पर खून से लथपथ बच्ची बुधवार रात खंडहर में मिली.

पहली नजर में लगता है कि उसके सिर पर पत्थर से वार किया गया था. त्रिपाठी ने बताया कि बच्ची को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां बृहस्पतिवार तड़के उसने दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात की पुष्टि के लिये बच्ची के शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है कि हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया था या नहीं? इस बीच, बच्ची की मौत से गुस्साए लोगों ने भंवरकुआं थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने फास्ट ट्रैक अदालत में मुकदमा चलाकर बच्ची के हत्यारे को फांसी की सजा दिलाये जाने की मांग की.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशइंदौरहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली