लाइव न्यूज़ :

इंदौरः हनी ट्रैप कांड की महिला आरोपी के साथ तस्वीरें वायरल होने के बाद जेलर का तबादला

By भाषा | Updated: September 4, 2020 21:05 IST

अधिकारियों ने बताया कि जिला जेल के जेलर कृष्ण कुमार कुलश्रेष्ठ को भोपाल में केंद्रीय जेल का उपाधीक्षक बनाया गया है। सरकारी आदेश के मुताबिक यह तबादला "प्रशासनिक आधार पर" भोपाल केंद्रीय जेल में उपाधीक्षक के खाली पद पर तत्काल प्रभाव से किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य आरोपियों में शामिल श्वेता विजय जैन (40) के साथ कुलश्रेष्ठ की कुछ तस्वीरें हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं।कुर्सी पर बैठे नजर आते हैं, जबकि 40 वर्षीय महिला उनके पास खड़ी होकर उनसे बातचीत करती दिख रही हैं। ड्राइवर को भोपाल और इंदौर से सितंबर 2019 में गिरफ्तार किया गया था।

इंदौरः मध्य प्रदेश के बहुचर्चित हनी ट्रैप कांड से जुड़े मामले में जिला जेल में बंद 40 वर्षीय महिला आरोपी के साथ जेलर की बातचीत की तस्वीरें वायरल होने के बाद अधिकारी का शुक्रवार को तबादला कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि जिला जेल के जेलर कृष्ण कुमार कुलश्रेष्ठ को भोपाल में केंद्रीय जेल का उपाधीक्षक बनाया गया है। सरकारी आदेश के मुताबिक यह तबादला "प्रशासनिक आधार पर" भोपाल केंद्रीय जेल में उपाधीक्षक के खाली पद पर तत्काल प्रभाव से किया गया है।

हनी ट्रैप कांड के मुख्य आरोपियों में शामिल श्वेता विजय जैन (40) के साथ कुलश्रेष्ठ की कुछ तस्वीरें हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इन तस्वीरों में वह जेल के महिला वॉर्ड में बने वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष के बाहर बरामदे में कुर्सी पर बैठे नजर आते हैं, जबकि 40 वर्षीय महिला उनके पास खड़ी होकर उनसे बातचीत करती दिख रही हैं।

अधिकारियों ने बताया कि जेल विभाग इन तस्वीरों के पीछे कारागार स्टाफ के ही किसी व्यक्ति का हाथ होने का संदेह जताते हुए मामले की जांच का आदेश पहले ही दे चुका है। जेल विभाग के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) संजय पांडेय ने बृहस्पतिवार को जिला जेल के दौरे के बाद "पीटीआई-भाषा" से कहा था, "वायरल तस्वीरों में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है क्योंकि सभी जेलरों का दायित्व होता है कि वे हर रोज जेल के सभी वॉर्डों का भ्रमण कर इंतजाम का जायजा लें।"

उन्होंने बताया कि मामले की जांच इन बिंदुओं पर केंद्रित है कि हनी ट्रैप कांड की विचाराधीन कैदी के साथ जिला जेल के तत्कालीन जेलर की बातचीत की तस्वीरें किस व्यक्ति ने गुप्त रूप से खींचीं और किस व्यक्ति ने पहली बार इन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। श्वेता विजय जैन समेत हनी ट्रैप गिरोह की पांच महिलाओं और उनके ड्राइवर को भोपाल और इंदौर से सितंबर 2019 में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने इस मामले में एक स्थानीय अदालत में 16 दिसंबर 2019 को पेश आरोप पत्र में कहा था कि यह संगठित गिरोह मानव तस्करी के जरिये भोपाल लायी गयी युवतियों के इस्तेमाल से धनवान लोगों और ऊंचे ओहदों पर बैठे लोगों को अपने जाल में फांसता था। फिर अंतरंग पलों के खुफिया कैमरे से बनाये गये वीडियो, सोशल मीडिया चैट के स्क्रीनशॉट आदि आपत्तिजनक सामग्री के आधार पर उन्हें ब्लैकमेल करता था। 

टॅग्स :इंदौरमध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत