लाइव न्यूज़ :

शिवसेना के पूर्व मप्र प्रमुख रमेश साहू के हत्याकांड का खुलासा, सात डकैत को मध्य प्रदेश और गुजरात से धर दबोचा

By भाषा | Updated: September 10, 2020 16:41 IST

पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विवेक शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि डकैत गिरोह में शामिल विजय धनसिंह (19) को गुजरात के मशहूर धार्मिक स्थल द्वारका के पास एक गांव से पकड़ा गया जहां वह मजदूरी कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देहत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने सात आरोपियों को इस राज्य और पड़ोसी गुजरात के अलग-अलग स्थानों से बृहस्पतिवार को धर दबोचा।एक और दो सितंबर की दरम्यानी रात साहू (70) के घर डकैती की वारदात के दौरान हुए विजय ने ही कथित तौर पर गोली मारकर साहू की हत्या कर दी थी।बदमाशों के बंधन से आजाद होने के लिये पूर्व शिवसेना नेता संघर्ष कर रहे थे।

इंदौरः शिवसेना की मध्य प्रदेश इकाई के पूर्व प्रमुख रमेश साहू के सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने सात आरोपियों को इस राज्य और पड़ोसी गुजरात के अलग-अलग स्थानों से बृहस्पतिवार को धर दबोचा।

पुलिस के अनुसार साहू की एक डकैती के दौरान हत्या की गई थी। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विवेक शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि डकैत गिरोह में शामिल विजय धनसिंह (19) को गुजरात के मशहूर धार्मिक स्थल द्वारका के पास एक गांव से पकड़ा गया जहां वह मजदूरी कर रहा था।

उन्होंने बताया कि इंदौर शहर से सटे उमडीखेड़ा गांव में एक और दो सितंबर की दरम्यानी रात साहू (70) के घर डकैती की वारदात के दौरान हुए विजय ने ही कथित तौर पर गोली मारकर साहू की हत्या कर दी थी, जब बदमाशों के बंधन से आजाद होने के लिये पूर्व शिवसेना नेता संघर्ष कर रहे थे।

आईजी ने बताया कि मामले के छह अन्य आरोपियों को मध्य प्रदेश के धार और खरगोन जिलों के अलग-अलग गांवों से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चार पहिया वाहन, तीन देशी कट्टे और चार कारतूस जब्त किये गये हैं।

हत्याकांड के बाद साहू के घर से ले जाये गये सोने-चांदी के आभूषण भी आरोपियों से बरामद हो गये हैं। आईजी ने बताया कि पुलिस के लिये इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाना चुनौतीपूर्ण था क्योंकि पहले लग रहा था कि कुछ बेशकीमती अचल संपत्तियों के विवाद में साहू की हत्या की गयी।

अधिकारियों ने बताया कि साहू 1990 के दशक में शिवसेना के प्रदेश प्रमुख रहे थे। हालांकि, पिछले कुछ सालों से वह राजनीति में सक्रिय नहीं थे और इंदौर-खंडवा रोड पर उमड़ीखेड़ा गांव में ढाबा चलाते थे। उन्होंने बताया कि साहू इस ढाबे के साथ बने घर में अपने परिवार के साथ रहते थे जहां आठ दिन पहले डकैती की वारदात के दौरान उनकी हत्या की गयी थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशशिव सेनाभोपालगुजरातइंदौरमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद