लाइव न्यूज़ :

महिला ने पति से अवैध संबंध के शक में बहन की कुल्हाड़ी से काट डाला, प्रेम प्रसंग का मामला

By भाषा | Updated: July 4, 2020 20:52 IST

बुढ़ार थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम पाड़खेर की निवासी रोशनी केवट को इस बात का शक था कि उसके पति का उसकी ही फुफेरी बहन ललिता केवट के साथ प्रेम प्रसंग है।

Open in App
ठळक मुद्देचौहान ने बताया कि शनिवार को रोशनी केवट ने बहन को अपने पति से फोन पर बात करते पकड़ लिया।अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सकी और ललिता की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।

शहडोलः शहडोल जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह को 35 वर्षीय महिला ने अपनी 30 वर्षीय फुफेरी बहन की कथित तौर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी।

महिला को शक था कि उसकी बहन का उसके पति से प्रेम प्रसंग है। बुढ़ार थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम पाड़खेर की निवासी रोशनी केवट को इस बात का शक था कि उसके पति का उसकी ही फुफेरी बहन ललिता केवट के साथ प्रेम प्रसंग है।

चौहान ने बताया कि शनिवार को रोशनी केवट ने बहन को अपने पति से फोन पर बात करते पकड़ लिया। इससे वह अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सकी और ललिता की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। हमले में ललिता गंभीर रूप से घायल हो गयी और बाद में उसकी वहीं मौत हो गयी। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दिल्ली में व्यक्ति ने नशे में अपनी कार से महिला को टक्कर मारी

पूर्वी दिल्ली के चिल्ला गांव में नशे की हालत में एक व्यक्ति ने कार से 55 वर्षीय एक महिला को टक्कर मार नीचे गिरा दिया और जब लोग घायल महिला को निकालने की कोशिश कर रहे थे तभी वहां से फरार होने की कोशिश में उसने महिला पर कार चढ़ा दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना शुक्रवार शाम को हुई और पास के एक सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई।

वीडियो फुटेज में नजर आ रहा है कि हाजीरन नाम की महिला संकरी गली में कार से टक्कर लगने के बाद गिर गई। आसपास मौजूद लोग घायल महिला को कार के नीचे से निकालने की कोशिश कर रहे थे तभी कार चालक ने वहां से भागने की कोशिश में कार बायें मोड़ी और महिला के ऊपर चढ़ा दी। कार महिला को अपने साथ घसीटते हुए कुछ मीटर तक ले गई लेकिन वहां मौजूद लोगों ने रास्ता किसी तरह बंद कर दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी भानु घटना के समय शराब के नशे में था।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) जसमीत सिंह ने कहा कि भानु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी इलाके में पीने के पानी की आपूर्ति करता था।

महिला के दामाद वसीम खान (25) ने कहा, “वह शाम को साढ़े छह बजे के करीब घर से सब्जी खरीदने गई थीं। घटना के बाद हम उन्हें लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल लेकर गए। गनीमत रही कि उन्हें सिर्फ घुटनों पर चोट आई है और कोई हड्डी नहीं टूटी। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।” 

सोनीपत में राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की टक्कर में तीन की मौत, एक घायल

हरियाणा के सोनीपत में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक वाहन ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार दिल्ली के तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना सुबह में हुई।

कार दिल्ली से सोनीपत के मुरथल की ओर जा रही थी। पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक महिला शामिल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि कार में सवार लोग दिल्ली के रहने वाले थे। घटना के संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है।

कोलकाता के पारनश्री में घर में आग लगने से मां-बेटी की जलकर मौत

दक्षिण कोलकाता के पारनश्री इलाके में शनिवार को एक मकान में आग लगने से 68 वर्षीय महिला और उनकी बेटी की जल कर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दिजेन मुखोपाध्याय रोड पर स्थित इस दो मंजिला मकान में दोपहर बारह बज कर करीब 40 मिनट पर आग लगी। इसमें तीन अन्य लोग भी झुलस गए हैं।

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दो दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया और आपदा प्रबंधन कर्मियों ने भवन से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि सोमा मित्रा और उनकी बेटी काकोली मित्रा (44) का शव मकान की पहली मंजिल से मिला। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा लगता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। दोनों महिलाएं फंस गईं और बाहर नहीं निकल सकीं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशभोपालहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना