लाइव न्यूज़ :

पांच रुपया का पर्चा, न बनवा पाने पर इलाज नहीं, मौत, कमलनाथ का सीएम शिवराज पर तंज, ऐसा प्रदेश तो हमने नहीं सौंपा था

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 24, 2020 19:15 IST

कमलनाथ ने ट्वीट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा कि क्या हालत हो गयी प्रदेश की? हमने तो ऐसा प्रदेश नहीं सौंपा था? मानवता को शर्मशार करने वाला यह मामला राजधानी भोपाल से लगभग डेढ़ सौ किलोमीटर दूर स्थित गुना से अया है.

Open in App
ठळक मुद्देएक महिला पांच रुपया का पर्चा न बनवा सकने के कारण अपने पति का इलाज नहीं करवा पाई. 24 घंटे तक जिला चिकित्सालय में चिकित्सा न मिल पाने के कारण जब बीमार की मृत्यु हो गई, तब यह शर्मनाक बकाया सामने आया. 22 जुलाई को शाम 6 बजे पीड़ित महिला अपने पति को अशोकनगर से इलाज कराने के लिए आई थी.

भोपालः मध्य प्रदेश के गुना जिले में 5 रुपए का पर्चा बनवाने में असमर्थ एक व्यक्ति की सरकारी अस्पताल में ही मौत हो गई. इस मुद्दे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य सरकार को घेरा.

कमलनाथ ने ट्वीट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा कि क्या हालत हो गयी प्रदेश की? हमने तो ऐसा प्रदेश नहीं सौंपा था? मानवता को शर्मशार करने वाला यह मामला राजधानी भोपाल से लगभग डेढ़ सौ किलोमीटर दूर स्थित गुना से अया है.

जहां एक महिला पांच रुपया का पर्चा न बनवा सकने के कारण अपने पति का इलाज नहीं करवा पाई. 24 घंटे तक जिला चिकित्सालय में चिकित्सा न मिल पाने के कारण जब बीमार की मृत्यु हो गई, तब यह शर्मनाक बकाया सामने आया.

22 जुलाई को शाम 6 बजे पीड़ित महिला अपने पति को अशोकनगर से इलाज कराने के लिए आई थी. महिला का आरोप है कि जब वह काउंटर पर गई तो मौजूद व्यक्ति ने पर्चा बनाने के लिए पैसे मांगे. उसके पास पैसे नहीं थे. इससे वह अपने पति को लेकर जिला अस्पताल के सामने ही एक पेड़ के नीचे इलाज के इंतजार में बैठ गई लेकिन उसके पति को इलाज नही मिला.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घेरा

इसके बाद वह 23 जुलाई की सुबह फिर काउंटर पर पहुंची तो फिर से पर्चा नहीं बनाया गया. उससे कहा गया कि बाहर वाला काउंटर खुलेगा तब पर्चा बनेगा.इसके कारण बिना उपचार के महिला के पति की मृत्यु हो गई. पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घेरा है.

उन्होंने एक के बाद एक तीन ट्वीट करते हुए कहा किप्रदेश के गुना में जिला अस्पताल के सामने अशोकनगर निवासी एक महिला अपने ढाई साल के बच्चे के साथ अपने पति के इलाज के लिए दिन भर गुहार लगाती रही, 5 रुपए नहीं होने पर उसका इलाज का पर्चा नहीं बनाया गया और उसका इलाज नहीं किया गया और उसकी आंखों के सामने ही उसके पति ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया.

कमलनाथ ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि खुद को मामा बताने वाले और खुद को बड़ा जनसेवक बताने वाले आंख खोलकर देखें यह सच्चाई. प्रदेश की जनता को झूठे हवाई सपने दिखाना बंद करो जमीन पर लौट आओ.

कमलनाथ ने ट्वीट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा कि क्या हालत हो गयी प्रदेश की? हमने तो ऐसा प्रदेश नहीं सौंपा था? आप विधायकों की खरीद-फरोख़्त करते रहो, खुली बोलियां लगाते रहो और लोग इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हैं.

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालग्वालियरशिवराज सिंह चौहानकमलनाथकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO