लाइव न्यूज़ :

बैतूल का मामलाः जज और उनके बेटे की संदिग्ध मौत में महिला समेत छह गिरफ्तार

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 28, 2020 19:37 IST

एनजीओ संचालक महिला भी शामिल है. कथित महिला पिछले एक दशक से एडीजे के संपर्क में बताई गई है. पुलिस ने एडीजे के मोबाइल से एक रिकार्डिंग भी जब्त की है, जिसमें एडीजे त्रिपाठी महिला से पूछ रहे हैं कि तुमने कौन सा जहर दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देहिरासत में ली गई महिला ने उन्हें रीवा के एक भगत (तांत्रिक) से पूजा करवा कर आटा दिया था. आटे से बनी रोटियां खाने के बाद ही जज और उनके बेटे की तबीयत खराब हुई.जानकारी के मुताबिक, जिला जज और उनके दोनों बेटों अभियनराज और सोनू ने 22 जुलाई को दो-दो रोटियां खाई थी.

भोपालः मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के  एडीशनल डिस्ट्रिक्ट और सेशन जज (एडीजे) महेन्द्र कुमार त्रिपाठी (56) और उनके बेटे अभियनराज (33) की संदिग्ध मृत्यु को लेकर पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है.

इसमें एनजीओ संचालक महिला भी शामिल है. कथित महिला पिछले एक दशक से एडीजे के संपर्क में बताई गई है. पुलिस ने एडीजे के मोबाइल से एक रिकार्डिंग भी जब्त की है, जिसमें एडीजे त्रिपाठी महिला से पूछ रहे हैं कि तुमने कौन सा जहर दिया है.

बताया जा रहा है कि जज महेन्द्र  कुमार त्रिपाठी का स्वास्थ्य खराब रहता था. इसको लेकर हिरासत में ली गई महिला ने उन्हें रीवा के एक भगत (तांत्रिक) से पूजा करवा कर आटा दिया था. इस आटे से बनी रोटियां खाने के बाद ही जज और उनके बेटे की तबीयत खराब हुई.

जानकारी के मुताबिक, जिला जज और उनके दोनों बेटों अभियनराज और सोनू ने 22 जुलाई को दो-दो रोटियां खाई थी.  केवल उनकी पत्नी ने चावल खाया था. 23 जुलाई को बीमार होने के बाद जज और उनके दोनों बेटे को बैतूल जिले के पाढ़र के मिशनरी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

वहां सोनू की तबियत तो ठीक होने लगी. एडीजे महेन्द्र कुमार त्रिपाटी और उकने बड़े बेटे  अभियनराज  की तबियत ज्यादा खराब होने लगी तो  उपचार के लिए नागपुर रवाना किया गया, लेकिन अभियनराज की नागपुर पहुंचने से पहले ही मृत्यु हो गई. जबकि जज महेन्द्र कुमार त्रिपाठी की अगले दिन अस्पातल में मौत हो गई.

महिला के बैग से निकली तंत्र मंत्र सामग्री

पुलिस सूत्रों के अनुसार एडीजे और उनके पुत्र की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस के हाथ महत्पूर्ण सुराग लगे हैं.  रीवा से हिरासत में लेकर बैतूल लाई गई महिला के पर्स से तंत्र मंत्र सामग्री भी जब्त हुई है.सूत्रों के अनुसार महिला के बरामद पर्स से पुलिस ने तंत्र मंत्र की सामग्री की कई छोटी छोटी पुड़िया भी जब्त की है.

इसके साथ ही पुलिस ने मृत एडीजे के  मोबाइल फोन से कुछ रिकाडिंग भी बरामद की हैं. इसमें कथित रूप से एडीजे महिला और उसके ड्राइवर से यह पूछताछ बताया गए है कि उन्हें कौन सा जहर दिया गया है. ताकि वह उसका एंटीडोट ले सकें. पुलिस ने इसके अलावा काल डिटेल से भी कुछ जानकारियां हासिल की हैं. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में अधिकृत रूप से कुछ भी विवरण बताने को तैयार नही है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा