लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh: बैतूल में दर्दनाक हादसा, युवक का सिर 1300 किलोमीटर दूर बेंगलुरु में मिला, राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में फंसा था

By भाषा | Updated: October 16, 2020 16:25 IST

रेलवे पुलिस (जीआरपी) को तीन अक्टूबर को बैतूल के पास माचना पूल पर एक युवक की शव के कटे हुए हिस्से बरामद किये थे। लेकिन पुलिस को युवक का सिर नहीं मिला था जिससे उसके पहचान नहीं हो पा रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देबैतूल से 1300 किलोमीटर दूर बेंगलुरु में राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में सफाई के दौरान फंसा हुआ मिला।राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में बेंगलुरु में एक युवक का कटा हुआ सिर फंसा मिला है।जीआरपी ने बेंगलुरु में ही उसके सिर को दफन कर दिया तथा शव के शेष हिस्से को यहां परिवार को सौंप दिया गया है।

बैतूलः मध्य प्रदेश के बैतूल रेलवे स्टेशन के पास कुछ दिन पहले रेलवे लाइन पर एक युवक का बिना सिर का क्षत विक्षत शव मिला था। रेलवे कर्मचारियों को बाद में युवक का सिर बैतूल से 1300 किलोमीटर दूर बेंगलुरु में राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में सफाई के दौरान फंसा हुआ मिला।

पुलिस ने इसकी जानकारी दी । एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को तीन अक्टूबर को बैतूल के पास माचना पूल पर एक युवक की शव के कटे हुए हिस्से बरामद किये थे। लेकिन पुलिस को युवक का सिर नहीं मिला था जिससे उसके पहचान नहीं हो पा रही थी।

जीआरपी बैतूल के प्रधान आरक्षक वेद प्रकाश ने बताया कि जांच में पता चला कि युवक की मौत नई दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से हुई। पुलिस ने युवक का शव रेलवे लाइन से निकालकर पोस्टमार्टम के बाद शवगृह में रखवा दिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जीआरपी द्वारा घटना की जानकारी सभी थानों में दी गई। इसके आधार पर चार दिन पहले यह पता चला कि राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में बेंगलुरु में एक युवक का कटा हुआ सिर फंसा मिला है।

उन्होंने बताया कि उसकी फोटो के आधार पर युवक की शिनाख़्त की गई, जिसमें उसकी पहचान बैतूल निवासी रवि मरकाम (28) के रूप में हुई। वेद प्रकाश ने बताया कि मृतक परिजनों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वे बेंगलुरु जाने में असमर्थ थे, इस कारण जीआरपी ने बेंगलुरु में ही उसके सिर को दफन कर दिया तथा शव के शेष हिस्से को यहां परिवार को सौंप दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच के लिये बेंगलुरु से पुलिस का एक दल भी यहां पहुंचा था। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने आत्महत्या की थी या वह हादसे में मारा गया क्योंकि घटनास्थल पर कोई सबूत नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभारतीय रेलभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह