लाइव न्यूज़ :

विकास दुबे की गिरफ्तारीः एमपी गृहमंत्री बोले-अरेस्ट, कांग्रेस ने कहा, यह शरण और सरेंडर का खेल है

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 9, 2020 20:04 IST

मध्य प्रदेश इस तरह के गैंगेस्टर के लिए चरागाह बन गया है। मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। यह शरण और सरेंडर का खेल है। शर्मा ने आरोपा लगाया कि विकास दुबे के उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के भाजपा नेताओं से तल्लुक रहे हैं इसके लिए वह मध्य प्रदेश आया और उज्जैन में पकड़ा गया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के के.के.मिश्रा ने भी लगाया है उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं से संरक्षित हत्यारा उज्जैन में गिरफ्तार हुआ है।जो अपराधी कमलनाथ के शासनकाल में मध्य प्रदेश से भाग गए थे उनके लिए अब मध्य प्रदेश सुरक्षित स्थान बन गया है।नरोत्तम मिश्रा ने उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर से कानपुर जिले के बिकरू गांव में 8 पुलिस कर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुवे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

भोपालः उज्जैन के महाकाल परिसर से विकास दुबे की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं प्रदेश के पूर्व जनसंपर्क मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने कहा कि कल ही खबरें आ रही थीं कि विकास दुबे झांसी से मध्य प्रदेश की वार्डर में घुसा है।

मध्य प्रदेश इस तरह के गैंगेस्टर के लिए चरागाह बन गया है। मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। यह शरण और सरेंडर का खेल है। शर्मा ने आरोपा लगाया कि विकास दुबे के उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के भाजपा नेताओं से तल्लुक रहे हैं इसके लिए वह मध्य प्रदेश आया और उज्जैन में पकड़ा गया।

कुछ इसी तरह का आरोप कांग्रेस के के.के.मिश्रा ने भी लगाया है उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं से संरक्षित हत्यारा उज्जैन में गिरफ्तार हुआ है, जो अपराधी कमलनाथ के शासनकाल में मध्य प्रदेश से भाग गए थे उनके लिए अब मध्य प्रदेश सुरक्षित स्थान बन गया है।

विकास दुबे का सही सलामत पकड़ा जाना अनेक शंकाओं और कुशंकाओं को जन्म दे रहा है। मिश्रा ने आरोप लगाया उसे किसी प्रभावी भाजपा नेता ने एक सोची समझी नीति के तहत पेश करवाया है। यह प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री के बिना असंभव है। गुजरात के बाद मध्य प्रदेश को अपना नाम बदलकर अपराधियों का अभ्यारण प्रदेश कर देना चाहिए।

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने की विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि

मध्य प्रदेश में गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर से कानपुर जिले के बिकरू गांव में 8 पुलिस कर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुवे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इस बारे में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी बात की और उन्हें विकास दुबे की गिरफ्तारी के बारे में बताया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार विकास दुवे को लेने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस उज्जैन के लिए रवाना हो गई है। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने संवददाताओं को बताया कि विकास दुबे को आज सुबह महाकाल मंदिर परिसर सें गिरफ्तार किया गया है। उसकी गिरफ्तारी कैसे हुए इसके बारे में अभी कुछ कहना ठीक नही है।

आपने कहा कि विकास दुबे की गिरफ्तारी के बारे में उत्तरप्रदेश पुलिस को सूचित कर दिया है। बताया जा रहा है कि विकास दुवे ने आज सुबह महाकाल के दर्शन और पूजा के लिए पर्ची कटवाई और अपना नाम विकास दुवे बताया और इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उसकी गिरफ्तारी को लेकर  सोशल मीडिया पर तमाम तरह के वीडियो चल रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में वह अकेला ही एक गार्ड के साथ मंदिर से बाहर आता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया गया है कि मंदिर परिसर में उसने खुद को चिल्लाकर विकास दुबे बताया। इसके बाद मंदिरके सुरक्षाकर्मियों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशउत्तर प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवराज सिंह चौहानयोगी आदित्यनाथविकास दुबे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई