स्कूल के बाहर 11वीं की छात्रा की दिनदहाड़े तलवार से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 23, 2018 12:03 IST2018-02-23T11:31:24+5:302018-02-23T12:03:54+5:30

मध्यप्रदेश के अनूपपुर के कोतमा थाना क्षेत्र में हुई घटना। छात्रा प्रैक्टिकल की परीक्षा देने स्कूल गई थी।

Madhya Pradesh Anuppur attacked the class 11 student on sword outside exam hall, accused arrested | स्कूल के बाहर 11वीं की छात्रा की दिनदहाड़े तलवार से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

स्कूल के बाहर 11वीं की छात्रा की दिनदहाड़े तलवार से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

भोपाल, 23 फरवरी:  मध्य प्रदेश के जिले अनूपपुर में एक ऐसी घटना घटी है, जिससे पूरा इलाका दहल गया है। यहां एक 11वीं कक्षा की एक छात्रा की सरेआम धारदार तलवार से काटकर हत्या कर दी गई है। छात्रा उसक वक्त प्रैक्टिकल परीक्षा देने जा रही थी, तब यह हादसा हुआ था।  

पुलिस के मुताबिक अनूपपुर के कोतमा नगर इलाके में 11वीं की एक छात्रा स्कूल में परीक्षा देने के बाद ब्रेक टाइम में बाहर निकली थी। उसी वक्त एक शख्स अचानक आया और वह छात्रा के गर्दन पर तलवार से वार कर भाग गया। इस वजह से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। 



वहीं, टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक यह पूरा मामला अनूपपुर जिले के कोतमा थाने क्षेत्र का है। यहां एक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 11वीं कक्षा की छात्र पूजा पनिका प्रेक्टिकल परीक्षा देने के लिए घर से स्कूल जाने के निकली थी। परीक्षा देने के बाद जब वह बाहर निकली तभी युवक ने उस पर पीछे से तलवार से हमला कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मृतका के परिजनों ने दो आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसको गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों एक युवक का नाम भी बताया है। जिसका नाम गुल्लू साहू है। फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी है। दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत है।

Web Title: Madhya Pradesh Anuppur attacked the class 11 student on sword outside exam hall, accused arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे