लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: एक और पत्रकार को खनन माफियाओं ने दी जान से मारने की धमकी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 27, 2018 16:56 IST

मध्य प्रदेश में पत्रकारों पर जुल्म थमने का नाम नहीं ले रहे। एक पत्रकार को दिनदहाड़े ट्रक से कुचलने के बाद अब एक और पत्रकार को ट्रैक्टर से कुचलने की धमकी मिली है।

Open in App

इन्दौर, 27 मार्च (रिपोर्ट- मुकेश मिश्र): भिंड में एक पत्रकार की ट्रक से कुचल कर हत्या के 24 घंटे के भीतर मन्दसौर के एक पत्रकार को रेत माफियाओं ने जान से मारने की धमकी दे डाली। पत्रकार शामगढ़ क्षेत्र में हो रहे अवैध रेत खनन की स्टोरी बना रहा था।

घटना मंगलवार सुबह की है। इलेक्ट्रानिक मीडिया में काम करने वाले जाकिर अब्बासी अपनी मोटर सायकिल से किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

पत्रकार को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचने की धमकी

तभी गरोठ चौराहे पर एक बाइक में आए दो युवकों ने उन्हें रोका और उनसे कहा कि पत्रकार बनता है। अब चंदवास की तरफ मत आना, नहीं तो तूझे ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचल कर मार डालेंगे।

इस घटना की जानकारी अब्बासी ने अपने साथियों को दी और शामगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी। अब्बासी ने बताया कि चन्दवास से करीब 3 किलोमीटर दूर चम्बल नदी बहती है। वहाँ से यूपी के 50-60 लोग अवैध रूप से मशीन लगा कर रेत का खनन और परिवहन कर रहे हैं।

पत्रकार ने बताया इस बात की जानकारी जब मुझे मिली तो मैं स्टोरी करने गया था। लेकिन उनकी संख्या देख कर मैंने दूर से कुछ फोटो खीचे थे। इस बात की जानकारी और फोटों मैंने खनिज अधिकारी को दी थी।

उन्होंने कार्यवाही करने का बात कही थी। इस मामले को लेकर सीएम के ट्विअर में भी ट्वीट किया था और फोटों डाली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह