लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: बच्चा चोर होने के शक में भीड़ ने की शख्स की बेरहमी से पिटाई, अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: August 3, 2019 20:37 IST

इस मामले में हरपालपुर पुलिस थाने के जांच अधिकारी भुवनेश शर्मा ने बताया, ‘‘झांसी निवासी राकेश खटीक बांदा से झांसी जा रहा था। लोगों ने उसे बच्चा चोर होने के शक में पीटा। मामला क्योंकि रेलवे स्टेशन का है, इसलिए मामला जीरो पर कायम कर जीआरपी को भेज दिया है।’’

Open in App

छतरपुर जिले के हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को भीड़ ने 47 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर बच्चा चोर होने के शक में बेरहमी से पिटाई कर दी। छतरपुर जिले में तीन दिन में यह तीसरा मामला है जब भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में किसी को पीटा। इससे पहले छतरपुर जिले के नौगांव पुलिस थाने इलाके में भी ऐसे ही दो मामले हुए थे।

इस मामले में हरपालपुर पुलिस थाने के जांच अधिकारी भुवनेश शर्मा ने बताया, ‘‘झांसी निवासी राकेश खटीक बांदा से झांसी जा रहा था। लोगों ने उसे बच्चा चोर होने के शक में पीटा। मामला क्योंकि रेलवे स्टेशन का है, इसलिए मामला जीरो पर कायम कर जीआरपी को भेज दिया है।’’ इसी बीच, इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी सुनील रिछारिया ने बताया कि आज बांदा से झांसी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से यात्रा करने वाला यह व्यक्ति स्टेशन पर उतरा।

उसको देखते ही लोगों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया और बुरी तरह से पीटने लगे। उसका बचाव करने वाले एक युवक को भी लोगों ने पीटा। बाद में उसे हरपालपुर थाना पुलिस को सौंप दिया गया। वहीं, नौगांव पुलिस थाना प्रभारी राकेश साहू ने मीडिया बताया कि शुक्रवार को नौगांव पुलिस थानांतर्गत गर्रोली में ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के शक में एक मूक-बधिर को जमकर पीटा, जबकि बृहस्पतिवार को नौगांव में बच्चा चोरी के शक में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को भीड़ ने बुरी तरह से पीटा। दोनों का इलाज चल रहा है। इन दोनों मामलों में मामला दर्ज कर जांच जारी है। 

 

टॅग्स :मध्य प्रदेशमॉब लिंचिंग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट