लाइव न्यूज़ :

MP: मां के साथ सो रही बच्ची को उठा ले गया हवसी, पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट तो हेड कॉन्सटेबल हुआ सस्पेंड

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 26, 2019 10:47 IST

नरसिंहपुर: एसपी गुरुकरण सिंह का कहना है कि 24 जून को नरसिंहपुर में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिग बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया।

Open in App

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में एक नाबालिग बच्ची के साथ अज्ञात युवक द्वारा बलात्कार करने का मामला सामने आया है, जहां पीड़ित परिवार की ओर से बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज थाने में दर्ज नहीं की गई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस निदेशक (एसपी) का दरवाजा खटखटाया। मामले में देखते हुए एसपी ने तत्काल प्रभाव से पुलिस हेड कॉन्सटेबल को निलंबित कर दिया है। यह मामला बीते दिन 24 जून का है।

समाचार एजेंसी के अनुसार, एसपी गुरुकरण सिंह का कहना है कि 24 जून को नरसिंहपुर में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिग बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया। इस मामले में जांच चल रही है और हम शहर के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। लड़की को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है। वह खतरे से बाहर है।

एसपी का कहना है कि जब मैंने पीड़ित परिवार से बात की तो उन्होंने मुझे सूचित किया कि वे रात में पुलिस स्टेशन गए थे, लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। ड्यूटी में लापरवाही के लिए एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया।मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची के परिजन नरसिंहपुर स्टेशन के बाहर रहते थे। वहीं, सोमवार की रात बच्ची मां के साथ सोई हुई थी। इसी दौरान पीड़ित मां जब जागी तो बच्ची वहां न देखकर परेशान हो गई और उसकी खोजबीन शुरू कर दी। साथ ही साथ परिजनों ने स्टेशनगंज थाने में सूचना दी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें भगा दिया।वहीं, अब इस मामले में एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी बच्ची को उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। 

टॅग्स :रेपमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना