लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: 9 आदतन अपराधी जिलाबदर, सौ-सौ पौधे भी लगाने होंगे

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 4, 2019 20:32 IST

जिला बदर आदेश में निर्देशित किया गया है कि संबंधित को जिलाबदर अवधि समाप्त होने के पश्चात छह माह में 100- 100 पौधों का वृक्षारोपण करना होगा और इसकी प्रत्येक 15 दिवस में थाना प्रभारी को जानकारी देनी होगी. सम्पूर्ण वृक्षारोपण होने के पश्चात वृक्षारोपण की जानकारी जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में भी देनी होगी.

Open in App

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, भोपाल तरुण पिथोड़े ने विभिन्न अपराधों में लिप्त 9 आदतन अपराधियों को भोपाल जिला एवं इसके समीपवर्ती जिलों की सीमाओं से निष्कासित करने के आदेश जारी किए हैं. कलेक्टर ने जिला बदर व्यक्तियों को 100-100 पौधों का रोपण भी करने का आदेश दिया है.

जिला मजिस्ट्रेट ने शुभम कुशवाह थाना कोतवाली, शेख अकील थाना चूना भट्टी, मुजीब, हकीम अली थाना हबीबगंज, नितेश सोनाने थाना कमला नगर, विनोद मीना थाना परवलिया सड़क, देवेन्द्र कसौटे थाना गौतम नगर और राजेश कुशवाह थाना महाराणा प्रताप नगर को छह-छह माह के लिए तथा विक्रम सिंह रावत थाना कमला नगर तथा अजय शर्मा उर्फ दत्ता थाना हबीबगंज को तीन-तीन माह की अवधि के लिए जिला बदर किया है.

साथ ही जारी जिला बदर आदेश में निर्देशित किया गया है कि संबंधित को जिलाबदर अवधि समाप्त होने के पश्चात छह माह में 100- 100 पौधों का वृक्षारोपण करना होगा और इसकी प्रत्येक 15 दिवस में थाना प्रभारी को जानकारी देनी होगी. सम्पूर्ण वृक्षारोपण होने के पश्चात वृक्षारोपण की जानकारी जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में भी देनी होगी.

इन अपराधियों के विरुद्ध पारित निष्कासन आदेश में जिला भोपाल और उससे लगे अन्य जिलों विदिशा, सीहोर, रायसेन, राजगढ़ तथा होशंगाबाद की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाने का आदेश दिया गया है. इन अपराधियों के विरुद्ध शहर के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, तोड़फोड़, चाकूबाजी, मारपीट, लड़ाई-झगड़ा, जान से मारने की धमकी देने, चोरी, जुआ, सट्टा खेलने एवं खिलाने, नकबजनी, अवैध शस्त्र रखने आदि के अपराध पंजीबद्ध हैं.

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह