लाइव न्यूज़ :

Crime News: मध्य प्रदेश में 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, तीनों आरोपी फरार 

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 8, 2020 11:17 IST

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में भी लॉकडाउन के दौरान 29 अप्रैल को सात लोगों ने मिलकर एक 18 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया था। आरोपी ने गैंगरेप के पहले उसके भाई को कुंए फेंक दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देधार जिले में पांच मई को एक 15 वर्षीय लड़की का तीन लोगों ने गैंगरेप किया था। थानाध्यक्ष ने कहा है कि फिलहाल तीनों आरोपी फरार हैं लेकिन उन्हें जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

भोपाल: मध्य प्रदेश में धार जिले में देश में लगे लॉकडाउन के दौरान एक 15 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक 3 लोगों ने मिलकर 15 वर्षीय लड़की का रेप किया था। घटना पांच मई की है। पुलिस ने बताया है कि फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उनकी तलाश जारी है।  स्टेशन हाउस अधिकारी (SHO)रतन लाल मीणा ने कहा है कि हमने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है। लेकिन पुलिस उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। 

29 अप्रैल को भी राज्य में गैंगरेप की हुई थी घटना 

29 अप्रैल को राज्य के बैतूल जिले में सात लोगों ने 18 वर्षीय एक किशोरी के भाई को कुंए में फेंकने के बाद लड़की से कथित रूप से गैंगरेप किया था। बैतूल जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित पाढर थाना क्षेत्र में किशोरी अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव लौट रही थी, तभी आरोपियों ने पीड़िता के भाई की पिटाई की और उसे कुंए में फेंक दिया। हालांकि, वह किसी तरह कुएं से बाहर आ गया और अपनी जान बचाने में सफल रहा था। पुलिस ने सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। 

इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं। कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी राजेंद्र धुर्वे ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के अनुसार 29 अप्रैल की रात करीब सवा आठ बजे सातों आरोपियों ने उसका सामूहिक बलात्कार किया। उन्होंने कहा कि पीड़िता का भाई जैसे-तैसे कुएं से बाहर निकलकर गांव पहुंचा। भाई ने इस घटना के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी, जिसके बाद पीड़िता ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंची और नामजद शिकायत दर्ज कराई। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद