लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः चार साल की बालिका से बलात्कार के आरोप में 13 वर्षीय लड़का पुलिस हिरासत में

By भाषा | Updated: July 11, 2019 23:32 IST

मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के आरोप में 13 साल के एक नाबालिग लड़के को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Open in App

सागर, 11 जुलाईःमध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के आरोप में 13 साल के एक नाबालिग लड़के को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। देवरी पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक रामेश्वर ठाकुर ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर चार वर्षीय मासूम बालिका और उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने उनके पड़ोस में रहने वाले 13 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया है।

उन्होंने पीड़िता की मां के हवाले से बताया कि 13 लड़के ने उनकी बच्ची के साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि बालिका का मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 376 ए बी और पाक्सो अधिनियम सहित सम्बद्ध धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि नाबालिग आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बालिका को उसने पांच रुपये की टॉफी का लालच देकर अपने घर बुलाया और उसके साथ गलत काम किया।

पीड़िता की मां ने बताया कि वह काम से लौटी तो बच्ची घर पर नहीं थी तभी बच्ची के चीखने की आवाज पर वह पड़ोसी के घर गई तो वहां देखा कि बालिका खून से लथपथ है और आरोपी लड़का उसे :मां: देखकर छुप गया। इसके बाद वह बालिका को लेकर पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

टॅग्स :मध्य प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद