लाइव न्यूज़ :

महिला दिवस के दिन इंदौर के शॉपिंग मॉल में 9 साल की बच्ची से रेप, गेमिंग जोन में गई थी खेलने

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 9, 2018 14:14 IST

कांग्रेस ने नाबालिग से दुष्कर्म की घटना के बाद प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं

Open in App
ठळक मुद्देआईपीसी की धारा 376 और पास्को एक्ट में मामला दर्जमॉल की सुरक्षा पर उठ रहे हैं सवालपरिजनों ने गुस्से में की आरोपी की पिटाई

इंदौर, 9 मार्च; जब पूरी दुनिया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मान रही थी तो मध्यप्रदेश के इंदौर में 9 साल की बच्ची का रेप हो रहा था। इंदौर एक के स्थानीय शॉपिंग मॉल में नौ वर्षीय बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में गेमिंग जोन के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।

19 साल का है आरोपी 

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणाचारी मिश्रा के मुताबिक इंदौर के शॉपिंग मॉल ट्रैजर आइलैंड के गेमिंग जोन के कर्मचारी अर्जुन राठौर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की उम्र 19 साल है। पुलिस के मुताबिक मॉल के अंदर वह नाबालिग लड़की को एक कोने में ले गया और फिर उसके साथ रेप किया। बच्ची अपने फैमली के साथ शॉपिंग मॉल गई थी। यह वारदात गेमिंग जोन में हुई थी। 

लहूलुहान लड़की ने बताई मां को सारी कहानी 

घटना के वक्त लड़की चिल्ला रही थी लेकिन उसका मुंह बंद कर दिया गया था। बच्ची को जब आरोपी ने छोड़ा तो वह अपनी मां के पास आकर सारी बातें बताई। उस वक्त बच्ची लहूलुहान  थी। इस बात को सुनने के बाद परिजन काफी गुस्से में आ गए और गेमिंग जोन के आरोपी की पिटाई करके पुलिस को हवाले कर दिया। 

मॉल के सफ्टी की हो रही जांच

पुलिस ने आरोपी पर आईपीसी की धारा 376 के साथ लैंगिक अपराधों से पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक वह शॉपिंग मॉल के सुरक्षा की समीक्षा कर रहे हैं। अगर सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता ना पाएगे तो अतिरिक्त इंतजाम कराए जाएंगे। 

कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर उठाए सवाल 

कांग्रेस ने नाबालिग से दुष्कर्म की घटना के बाद प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कानून के नाम पर पता नहीं क्या कर रही है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि शॉपिंग मॉल जैसे भीड़ वाले इलाके में दुष्कर्म की घटना होने से पता चलता है कि बीजेपी के राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना