लाइव न्यूज़ :

मधुबनीः सौतेली मां और पिता ने नाबालिग बेटी पर जुल्म की पार की हदें, गर्म पानी डालकर प्राइवेट पार्ट को जलाया, घर से भागकर आपबीती सुनाई

By एस पी सिन्हा | Updated: April 20, 2022 18:50 IST

बिहार में मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के मांगपट्टी गांव का मामला है. बेटी के साथ अत्याचार और मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है.

Open in App
ठळक मुद्देमारपीट व प्रताड़ना से तंग आकर घर से भागकर कमतौल पहुंच गई है.ग्रामीण लड़की को पागल समझकर भगा रहे थे.समाजिक कार्यकर्ता बिट्टू कुमारी ने सूचना चाइल्डलाइन को दी.

पटनाः बिहार में मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के मांगपट्टी गांव में एक बेटी के साथ अत्याचार और मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. इसमें एक नाबालिग लड़की के पिता और उसकी सौतेली मां के द्वारा उसके निजी अंग समेत शरीर के कई हिस्सों को जला दिया गया है.

 

ऐसे में माता-पिता के प्रताड़ना से परेशान नाबालिग लड़की घर से भाग निकली. लड़की की आपबीती सुन लोगों की रुहें कांप गई और उसे पनाह दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की ने लोगों को अपनी आपबीती बताते हुए बताया है कि पिता उसके साथ जोर जबर्दस्ती करते थे.

उनके इस काम में सौतेली मां भी उनका साथ देती थी. लेकिन जब उसके द्वारा इसका विरोध किया जाने लगा तो सौतेली मां ने गर्म पानी डालकर उसके प्राइवेट पार्ट(निजी अंग) समेत शरीर के कई हिस्सों को जला दिया है. इतना ही नहीं उसके बाल को काट दिया. इसलिए वह मारपीट व प्रताड़ना से तंग आकर घर से भागकर कमतौल पहुंच गई है.

वहां पहले तो ग्रामीण लड़की को पागल समझकर भगा रहे थे. लेकिन जब लोगों ने लड़की की आपबीती सुनी तो लोगों ने उसे पनाह दे दिया. वहीं एक समाजिक कार्यकर्ता बिट्टू कुमारी ने इस मामले की सूचना चाइल्डलाइन को दी. चाइल्डलाइन के लोग कमतौल पहुंचे और पीड़िता को अपने साथ लेकर जयनगर चले गए.

चाइल्ड लाइन के लोगों के अनुसार लड़की को बालिका गृह के हवाले कर उसका भरण पोषण ओर इलाज कराया जाएगा. इस संबंध में हरलाखी थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन से इस संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली