लाइव न्यूज़ :

मधुबनीः भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत और 6 गंभीर रूप से घायल, तेज रफ्तार कार की टायर फटने से हादसा

By एस पी सिन्हा | Updated: July 11, 2022 14:48 IST

बिहार में मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखंड क्षेत्र के मौवाही गांव के समीप हादसा हुआ. फुलपरास से बकरीद का जश्न मानकर सभी मनीगाछी अपने घर की ओर जा रहे थे.

Open in App
ठळक मुद्देटायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और बाइक में जा टकराई.तीन बाइक में ठोकर मारकर बैठे लोगों को घायल कर दिया. कार सड़क पर बनी रेलिंग से जाकर टकरा गई.

पटनाः बिहार में मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखंड क्षेत्र के मौवाही गांव के समीप से हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत ह गई. जबकि इसमें 6 लोग घायल हो गए हैं, जिनका निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. घटना रविवार देर रात की है, जब एक तेज रफ्तार कार की टायर फट गई.

गाडी के टायर फटने से आसपास के लोग इस तरह डर गए कि उन्हें लगा कि कहीं धमाका हुआ है. वहीं जब जाकर देखा तो कार का टायर फटा हुआ था. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया. प्राप्त जानकारी के अनुसार फुलपरास से बकरीद का जश्न मानकर सभी मनीगाछी अपने घर की ओर जा रहे थे.

उसी वक्त मौवाही के पास कार का टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और बाइक में जा टकराई. अनियंत्रित कार ने एक के बाद एक तीन बाइक में ठोकर मारकर उन पर बैठे लोगों को घायल कर दिया. उसके बाद कार सड़क पर बनी रेलिंग से जाकर टकरा गई. कार टक्कर की वजह से काफी क्षतिग्रस्त हो गई. घटना में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई.

वहीं दो की मौत अस्पताल पहुंचने के बाद हो गई. मृतक की पहचान मुफीदा खातून (51 वर्ष) मनीगाछी जिला दरभंगा के रूप में हुई. वहीं दूसरे मृतक की पहचान रुस्तम अली (35 वर्ष), मोहम्मद अयूब (34 वर्ष) अररिया संग्राम के रहमान गंज का रहने वाले थे. वहीं मो. नजीर आलम जो कि अररिया संग्राम के पुरुलिया के रहने वाले के रूप में पहचान हुई.

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया. जहां एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है. मामले की छानबीन की जा रही है. पुलिस के अनुसार फुलपरास से बकरीद का जश्न मानकर सभी मनीगाछी अपने घर की ओर जा रहे थे. उसी वक्त मौवाही के पास कार का टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और बाइक में जा टकराई.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारसड़क दुर्घटनापटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली