लाइव न्यूज़ :

मधेपुराः कॉलगर्ल सप्लायर महिला के मोबाइल सीडीआर से कई वर्दीधारियों के दामन पर लग रहे हैं दाग, जानें क्या है पूरा माजरा

By एस पी सिन्हा | Updated: September 7, 2022 19:21 IST

बिहार का मामला है। महिला ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कहा था कि डीएसपी अमरकांत चौबे के पास लड़कियां भेजती थी।

Open in App
ठळक मुद्देकालगर्ल कनेक्शन सामने आने व महिला का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मुख्यालय पैनी नजर रख रही है। कोसी रेंज सहरसा के डीआईज शिवदीप वामनराव लांडे खुद जांच की मानिटर‍िंग कर रहे हैं। पुलिस मुख्यालय इस मामले में कार्रवाई का निर्देश जारी करेगा।

पटनाः बिहार के मधेपुरा में एसपी का सरकारी मोबाइल कॉलगर्ल सप्लायर के पास से बरामद होने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों के वर्दी पर दाग लगता नजर आ रहा है। इन सभी पर कार्रवाई की गाज गिरेगी।

इस मामले कालगर्ल कनेक्शन सामने आने व महिला का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मुख्यालय पैनी नजर रख रही है। कोसी रेंज सहरसा के डीआईज शिवदीप वामनराव लांडे खुद जांच की मानिटर‍िंग कर रहे हैं। उम्मीद जतायी जा रही है कि पुलिस मुख्यालय इस मामले में कार्रवाई का निर्देश जारी करेगा।

दरअसल, एक महिला से पूछताछ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में महिला ने बताया है कि वह कई पुलिस अधिकारियों को लड़कियों की सप्लाई करती रही है। महिला ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया था कि वो डीएसपी अमरकांत चौबे के पास लड़कियां भेजती थी।

पैसा नहीं मिलने के बाद फोन गायब कर दिया था। महिला के बयान का वीडियो वायरल हो गया था। जिसके बाद मुख्यालय के निर्देश पर इसकी जांच चल रही है। कोसी क्षेत्र के डीआईजी शिवदीप लांडे ने सुपौल एसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन करके इस मामले की जांच कराई है। डीआईजी शिवदीप लांडे ने इस मामले की जांच रिपोर्ट 36 घंटे के अंदर सौंपने को कहा है। 

सुपौल एसपी के नेतृत्व में जिस चार सदस्यीय टीम ने मामले की जांच की है उसने सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला का फोन भी खंगाला है। गिरफ्तार महिला के फोन के सीडीआर को चेक किया गया है जिसमें कई लोगों के मोबाइल नंबर मिले हैं। सूत्रों के अनुसार इन मोबाइल नंबरों में कुछ पुलिसकर्मियों और जिस्मफरोशी का धंधा करने वाले लोगों का नंबर भी मिला है।

हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस जांच में महिला द्वारा देह व्‍यापार रैकेट संचालित करने की बात सामने आयी है। इस रैकेट में लगभग एक दर्जन महिला व लड़कियों के शामिल होने की बात आ रही है। इस जांच के बाद कई ऐसे सफेदपोश के चेहरे पर से पर्दा उठने की संभावना है जो महिला के संपर्क थे। जांच का दायरा जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है कई नए राज सामने आने लगे हैं। इस मामले में कई अधिकारी नप सकते हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली