लाइव न्यूज़ :

मधेपुराः पति ने पत्नी और डेढ़ वर्षीय बेटी का सिर काटा, सिर को ससुराल पहुंचाया, पर्ची में लिखा है-ये लो रख लो अपनी लाडली को...

By एस पी सिन्हा | Updated: August 6, 2022 17:36 IST

बिहार में मधेपुरा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के रामनगर महेश पंचायत का मामला है. पुलिस ने आरोपित की मां को गिरफ्तार किया है.

Open in App
ठळक मुद्देपत्नी मुरसुदा खातून और डेढ़ साल की पुत्री जिया प्रवीण की सिर काटकर हत्या कर दी.पत्नी के अवैध संबंध के शक में वारदात को अंजाम दिया है.घर से 200 मीटर पहले एक पुलिया पर रख फरार हो गया.

पटनाः बिहार में मधेपुरा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के रामनगर महेश पंचायत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक क्रूर पति ने हैवानियत की सारी हदें लांघते अपनी पत्नी की सिर धड़ से अलग कर हत्या कर दी और सिर को ससुराल पहुंचा दिया.

 

यही नहीं उसने अपनी पत्नी के साथ-साथ अपनी डेढ़ वर्षीय पुत्री का भी सिर धड़ से अलग कर दिया. क्रूर पति ने पत्नी के सिर को ससुराल में घर के करीब पुल पर रख दिया, जबकि पुत्री के सिर को घर में ही टेबल पर रख दिया और दो अन्य बच्चों को लेकर फरार हो गया. कटे सिर के नीचे से एक पत्र भी बरामद हुआ है. पुलिस ने आरोपित की मां को गिरफ्तार किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मो. जिब्राइल ने परिवारिक विवाद के चलते शुक्रवार की रात पत्नी मुरसुदा खातून और डेढ़ साल की पुत्री जिया प्रवीण की सिर काटकर हत्या कर दी. उसने अपनी पत्नी के अवैध संबंध के शक में इस वारदात को अंजाम दिया है.

आज सुबह आरोपी पति ने पत्नी का कटा हुआ सिर अपने ससुराल मधेपुरा थाना के भर्राही ओपी अन्तर्गत मछभखड़ा गांव स्थित घर से 200 मीटर पहले एक पुलिया पर रख फरार हो गया. मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सिर देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का कटा हुआ सिर लेकर पति के घर पहुंची. वहां बेटी की लाश देखकर पुलिस दंग रह गई.

महिला के सिर के नीचे मिली पर्ची में लिखा है, 'ये लो रख लो अपनी लाडली को. हत्यारे ने ससुराल पक्ष के लोगों के व्हाट्सएप पर हत्या का वीडियो एवं धमकी भरे शब्दों की रिकॉर्डिंग भी भेजी है. उधर, गुस्साए लोगों ने थाना पहुंचकर हंगामा किया और शव के पंचनामा कराने से रोकते रहे. लोग मृतिका के गायब दो बच्चों की बरामदगी की मांग कर रहे थे. पुलिस हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर चुकी है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?