लाइव न्यूज़ :

मधेपुराः निजी फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से 16 लाख लूटे, पिस्टल तानी और आराम से फरार...

By एस पी सिन्हा | Updated: July 11, 2022 15:50 IST

मधेपुरा के एसपी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी हुई हैं. जल्द ही पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा.

Open in App
ठळक मुद्देबेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है. कलेक्शन कर के करीब 10:30 बजे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मधेपुरा मेन ब्रांच जा रहा था.बाइक सवार दो अपराधियों ने धक्का मार कर गिरा दिया और पैसे से भरा बैग लेकर फरार हो गये.

पटनाः बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन अपराधी बड़ी-बडी घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं और पुलिस हांथ मलते रह जा रही है. ताजा मामला बिहार के मधेपुरा जिला का है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है.

सदर थाना क्षेत्र के एसबीआई रोड के पास बाइक सवार अपराधियों ने एक निजी फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से करीब 16 लाख रुपए से भरा बैग हथियार के बल पर लूट कर आराम से फरार होने में सफल रहे. घटना के संबंध में बताया जाता है कि फाइनेंस कर्मी विभिन्न जगहों से पैसा कलेक्शन कर के करीब 10:30 बजे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मधेपुरा मेन ब्रांच जा रहा था.

इसी दौरान बैंक वाली सड़क पर पीछे से आए बाइक सवार दो अपराधियों ने उसे धक्का मार कर गिरा दिया और पैसे से भरा बैग लेकर फरार हो गये. पीड़ित कलेक्शन एजेंट चंदन कुमार मिश्रा ने बताया कि वह चोला फाइनांस, महिंद्रा फाइनांस और अमेजन से कलेक्शन लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था, इसी क्रम में ये घटना हुई.

उन्होंने बताया कि वो रेडिएंट फाइनेशियल सर्विस कंपनी में काम करते हैं, जो विभिन्न कंपनियों को बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराती है. उन्होंने बताया कि जब वो गिरे तो लुटेरों ने उसके ऊपर पिस्टल तान दी जिससे वे घबरा गए.

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस विभिन्न जगहों के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में लग गई हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. मधेपुरा के एसपी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी हुई हैं. जल्द ही पहचान कर मामले का उदभेदन किया जाएगा.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा