लाइव न्यूज़ :

मदनपुर खादरः माता-पिता के साथ घर की छत पर सो रही 22 वर्षीय दिव्यांग लड़की का अपहरण कर हत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2025 22:20 IST

Madanpur Khadar: कॉल पहले सरिता विहार पुलिस थाने में की गई थी और बाद में इसे कालिंदी कुंज पुलिस थाने में स्थानांतरित कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय निवासी ने फोन कर बताया कि एक दिव्यांग लड़की का अपहरण कर लिया गया है।लड़की अपने माता-पिता के साथ अपने घर की छत पर सो रही थी, तभी उसका कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया।घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने इलाके और आसपास की गलियों की तलाशी शुरू कर दी।

नई दिल्लीः दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में रविवार तड़के 22 वर्षीय एक दिव्यांग लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दिव्यांग लड़की के लापता होने की सूचना देर रात लगभग एक बजकर दो मिनट पर मिली थी और पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए इसकी सूचना दी गई थी। उन्होंने बताया कि कॉल पहले सरिता विहार पुलिस थाने में की गई थी और बाद में इसे कालिंदी कुंज पुलिस थाने में स्थानांतरित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मदनपुर खादर एक्सटेंशन निवासी स्थानीय निवासी ने फोन कर बताया कि एक दिव्यांग लड़की का अपहरण कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि बाद में जांच में पता चला कि मदनपुर खादर की रहने वाली लड़की अपने माता-पिता के साथ अपने घर की छत पर सो रही थी, तभी उसका कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने इलाके और आसपास की गलियों की तलाशी शुरू कर दी। तलाशी के दौरान उसी गली में एक खाली पड़ी झुग्गी में एक लड़की का शव बरामद हुआ।" उन्होंने बताया कि शव की पहचान अपहृत लड़की के रूप में की गई। अपराध टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स अस्पताल भेज दिया गया।

अधिकारी ने बताया, " कालिंदी कुंज पुलिस थाने में अपहरण और हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।" पुलिस ने बताया कि स्थानीय निवासियों की मदद से एक संदिग्ध की पहचान कर ली गई है तथा उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलता है कि मौत का संभावित कारण गला घोंटने के कारण दम घुटना है। अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली