Goa fire Case: नाइट क्लब अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड से भारत भेजा गया, आज लाए जाएंगे दिल्ली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2025 10:44 IST2025-12-16T10:43:22+5:302025-12-16T10:44:06+5:30

Goa fire Case: ऑनलाइन प्रसारित कई वीडियो में लूथरा बंधुओं को थाईलैंड से रवाना होने से पहले बैंकॉक हवाई अड्डे पर देखा गया।

Luthra brothers accused in the nightclub fire incident deported from Thailand to India and will be brought to Delhi today | Goa fire Case: नाइट क्लब अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड से भारत भेजा गया, आज लाए जाएंगे दिल्ली

Goa fire Case: नाइट क्लब अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड से भारत भेजा गया, आज लाए जाएंगे दिल्ली

Goa fire Case:  थाईलैंड के प्राधिकारियों ने गोवा स्थित उस नाइटक्लब के सह-मालिकों गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा को भारत निर्वासित कर दिया है जिसमें छह दिसंबर को आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब आग लगने की इस घातक घटना की जांच जारी है। इस घटना के बाद व्यापक आक्रोश फैल गया था और कथित सुरक्षा उल्लंघनों और खामियों को लेकर नाइटक्लब प्रबंधन के खिलाफ जांच शुरू की गई थी। गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा उत्तरी गोवा के अरपोरा में स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब के सह-मालिक हैं।

आग की घटना के तुरंत बाद वे थाईलैंड के फुकेट चले गए थे। उनके खिलाफ ‘इंटरपोल’ का ‘ब्लू कॉर्नर नोटिस’ जारी किया गया था। भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के बाद थाईलैंड के प्राधिकारियों ने 11 दिसंबर को फुकेट में लूथरा बंधुओं को हिरासत में लिया। भारतीय मिशन इस मामले में थाईलैंड सरकार के लगातार संपर्क में है। ऑनलाइन प्रसारित कई वीडियो में लूथरा बंधुओं को थाईलैंड से रवाना होने से पहले बैंकॉक हवाई अड्डे पर देखा गया।

उनके भारत पहुंचने पर उन्हें भारतीय प्राधिकारियों को सौंप दिया जाएगा ताकि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके। गोवा पुलिस आग लगने की इस घटना के संबंध में पहले ही पांच प्रबंधकों और कर्मचारियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 

Web Title: Luthra brothers accused in the nightclub fire incident deported from Thailand to India and will be brought to Delhi today

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे