एयर होस्टेस की मौत का गहराया राज, दोबारा पोस्टमार्टम करवाएगी पुलिस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 16, 2018 17:06 IST2018-07-16T17:06:33+5:302018-07-16T17:06:33+5:30

दिल्ली के पंचशील पार्क इलाके में एक एयर होस्टेस की संदिग्ध हालत में मौत का मामला उलझता नजर आ रहा है। सुसाइड केस कही जाने वाले ये घटना अब मर्डर का रूप लेती नजर आ रही है।

lufthansa air hostess mysterious death in panchsheel park delhi second postmortem crau | एयर होस्टेस की मौत का गहराया राज, दोबारा पोस्टमार्टम करवाएगी पुलिस

एयर होस्टेस की मौत का गहराया राज, दोबारा पोस्टमार्टम करवाएगी पुलिस

नई दिल्ली,16 जुलाई: दिल्ली के पंचशील पार्क इलाके में एक एयर होस्टेस की संदिग्ध हालत में मौत का मामला उलझता नजर आ रहा है। सुसाइड केस कही जाने वाले ये घटना अब मर्डर का रूप लेती नजर आ रही है। हाल ही में लुफ्थांसा एयरलाइंस में काम करने वाली एयरहोस्टेस की संदिग्ध हालत में घर की छत से गिरकर हुई बताई जा रही है। 

लेकिन अब पूरे मामले फिर से खंगालने के लिए हालांकि अब दिल्ली पुलिस इस मौत की सच्चाई सामने लाने के लिए शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराएगी। शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि अनिशिया ने घटना से कुछ ही घंटे पहले अपने घरवालों को मैसेज कर हेल्प मांगी थी। ऐसे में अब इस सबको देखकर ये कदम उठा रही है। इस बीच फोरेंसिक लैब की एक टीम भी हौज खास के पंचशील पार्क इलाके में स्थित अनिशिया के फ्लैट पर पहुंचीं जिसने हत्या का शक जताया है।

खबर के मुताबिक पुलिस ने सोमवार को अनिशिया के पति मयंक से पूछताछ भी की है। वहीं, फिलहाल पुलिस ने अनिशिया, उसके पति मयंक और उसके परिवार वालों के बैंक अकाउंट सीज कर दिए हैं। साथ ही अभी तक हत्या की बात सामने नहीं आई है इस कारण से पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज किया है।

एयर होस्टेस ने छत से लगाई छलांग, मौत से पहले पति को भेजा ये संदेश

इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस का कहना है कि अनिशिया के परिजनों ने ससुराल वालों पर अनिशिया को परेशान करने की शिकायत की है। परिजनों का आरोप है कि  अनिशिया के पति मयंक सिंहानिया ने अपनी पहली शादी की बात छिपाकर  शादी की थी और उसके परिवारवाले उसको परेशान कर रहे थे।

फिलहाल पुलिस ने अनिशिया और मयंक के मोबाइल जब्त कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक, अनिशिया के परिवार वालों ने मयंक को दहेज में बीएमडब्लू कार और डायमंड रिंग दी थी। उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। वहीं, मृतिका के भाई का आरोप है कि पुलिस ने उनकी रिपोर्ट बहुत देर से दर्ज की थी। यहां तक कि पुलिस ने उनसे झूठ भी बोला कि मौका-ए-वारदात को सील कर दिया गया है। वहीं, पडोसियों का कहना है कि दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे ऐसे में अब ये सुसाइड केस उलझता जा रहा है।

Web Title: lufthansa air hostess mysterious death in panchsheel park delhi second postmortem crau

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे