लाइव न्यूज़ :

Ludhiana gang rape: परिवार के तीन सदस्यों के साथ मिलकर दो बच्चों की मां से सामूहिक बलात्कार, आरोपी की बेटी पीड़िता के भाई के साथ चली गई, ऐसे लिया बदला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2024 19:43 IST

Ludhiana gang rape:

Open in App
ठळक मुद्देLudhiana gang rape:Ludhiana gang rape: Ludhiana gang rape:

Ludhiana gang rape:पंजाब के लुधियाना में एक व्यक्ति ने अपने परिवार के तीन सदस्यों के साथ मिलकर एक विवाहित महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी व्यक्ति की बेटी पीड़िता के भाई के साथ चली गई थी जिसका कथित रूप से बदला लेने के लिए उसने इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने रविवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी आरोपियों ने कथित तौर पर इस कृत्य को अपने मोबाइल फोन में भी रिकॉर्ड कर लिया। पुलिस ने कहा कि यह घटना एक मई को हुई थी, लेकिन पीड़िता इतनी सदमे में थी कि वह लंबे समय तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सकी। अधिकारियों ने बताया कि कथित सामूहिक बलात्कार के सदमे से उबरने और स्थिर होने के बाद ही उसने शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस के अनुसार, टिब्बा रोड थाने में चार आरोपियों रविंदर सिंह, उसके भाई वरिंदर सिंह, बेटे अमन सिंह और एक अन्य सहयोगी संतोष सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका भाई और मुख्य आरोपी रविंदर की बेटी इस साल अप्रैल में कहीं चले गए थे। दर्ज मामले के अनुसार, चारों आरोपी एक मई को प्रेमी युगल की तलाश में महिला के घर पहुंचे थे।

जब वे वहां नहीं मिले तो आरोपियों ने कथित तौर पर पीड़िता को धमकाया और बदला लेने के लिए उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पीड़िता ने शिकायत में कहा कि आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने शिकायत दर्ज कराई तो वे वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। पुलिस ने बताया कि पीड़िता दो बच्चों की मां है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपंजाबPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई