लुधियानाः कुर्सी पर बैठे कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष परमिंदर तिवारी पर कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला, 2 लोग मोटरसाइकिल पर आए और काट डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2026 05:45 IST2026-03-30T05:41:53+5:302026-03-30T05:45:36+5:30

Ludhiana: आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। अपराध के पीछे के उद्देश्य का पता लगाया जा रहा है।

Ludhiana Congress block president Parminder Tiwari attacked axe sitting chair and killed 2 people came motorcycle hacked death punjab police | लुधियानाः कुर्सी पर बैठे कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष परमिंदर तिवारी पर कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला, 2 लोग मोटरसाइकिल पर आए और काट डाला

सांकेतिक फोटो

HighlightsLudhiana: कुर्सी पर बैठे तिवारी पर हमला कर दिया। उन्हें सिर में गंभीर चोटें आईं।Ludhiana: अस्पताल ले जाया गया लेकिन चोटों के कारण उनकी मौत हो गयी। Ludhiana: इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया और जांच जारी है।

Ludhiana:पंजाब के लुधियाना जिले में रविवार शाम को दो अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला करके एक स्थानीय कांग्रेस नेता की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। माछीवाड़ा में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष परमिंदर तिवारी ने प्रवासी श्रमिकों के लिए किराए पर आवास उपलब्ध कराया था। लुधियाना के कुम कलां थाने के प्रभारी अधिकारी परमदीप सिंह ने बताया कि दो अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर आए और कुर्सी पर बैठे तिवारी पर हमला कर दिया। उन्हें सिर में गंभीर चोटें आईं।

सिंह ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन चोटों के कारण उनकी मौत हो गयी। उन्होंने फोन पर बताया, ‘‘इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया और जांच जारी है।’’ उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। अपराध के पीछे के उद्देश्य का पता लगाया जा रहा है।

जम्मू में तावी नदी में तीन लड़के डूबे, बचाव अभियान जारी

जम्मू में तावी नदी में रविवार को तीन लड़के कथित तौर पर डूब गए जिसके बाद अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कश्मीरी पंडित समुदाय के तीनों लड़के (बाविश कौल, सोनम दत्त और आदित्य पंडित) रविवार शाम को जम्मू के बाहरी इलाके में स्थित नगरोटा सैनिक स्कूल के पास तेज धारा में बह गए।

Web Title: Ludhiana Congress block president Parminder Tiwari attacked axe sitting chair and killed 2 people came motorcycle hacked death punjab police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे