लाइव न्यूज़ :

लखनऊः  महिला कर्मचारी से छेड़छाड़, यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण के निजी सचिव जय किशन सिंह निलंबित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 2, 2025 11:59 IST

Lucknow: ‘भागीदारी भवन’ में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने जय किशन सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और अधिकारी पर उससे छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि निजी सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के बाद गोमती नगर थाने में सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।यौन उत्पीड़न के प्रति सरकार की किसी प्रकार की नरमी नहीं बरतने की नीति दोहराई थी।

Lucknow:उत्तर प्रदेश सरकार ने एक महिला कर्मचारी द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराये जाने के बाद समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण के निजी सचिव जय किशन सिंह को निलंबित कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि निजी सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। ‘भागीदारी भवन’ में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने जय किशन सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और अधिकारी पर उससे छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था।

अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के बाद गोमती नगर थाने में सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। मंत्री असीम अरुण ने प्रारंभिक शिकायत के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यौन उत्पीड़न के प्रति सरकार की किसी प्रकार की नरमी नहीं बरतने की नीति दोहराई थी। उन्होंने कहा था, “मैंने आज (बृहस्पतिवार को) मेरे कार्यालय में एक महिला कर्मचारी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के लिए पुलिस को सूचित किया और अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।”

सरकारी आदेश के मुताबिक, जय किशन सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की गंभीरता को देखते हुए निलंबन एक आवश्यक कदम था। आदेश में बताया गया कि निलंबन के दौरान सिंह को सरकारी नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशलखनऊयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली