लाइव न्यूज़ :

Lucknow: बेकाबू ट्रक ने सड़क के किनारे बनी दुकान को रौंदा?, 03 की मौत और 2 जख्मी, घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2025 13:37 IST

Lucknow: इटौंजा थाना क्षेत्र में इटौंजा-महोना मार्ग पर 28 और 29 जनवरी की दरमियानी रात को तेज गति से जा रहे एक ट्रक ने अनियंत्रित होने के बाद सड़क के किनारे बनी पांच दुकानों को कुचल दिया।

Open in App
ठळक मुद्देघटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

Lucknow:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र में एक बेकाबू ट्रक के कुछ दुकानों से जा टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य जख्मी हो गए। पुलिस उपायुक्त (उत्तरी क्षेत्र) गोपाल कृष्ण चौधरी ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि इटौंजा थाना क्षेत्र में इटौंजा-महोना मार्ग पर 28 और 29 जनवरी की दरमियानी रात को तेज गति से जा रहे एक ट्रक ने अनियंत्रित होने के बाद सड़क के किनारे बनी पांच दुकानों को कुचल दिया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। चौधरी ने बताया कि पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों और घायल लोगों को बाहर निकलवाया। घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

उप्र : कार और ट्रक में हुई टक्कर से दो महिलाओं की मौत

अमेठी जिले के रामगंज क्षेत्र के सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के सामने एक कार और ट्रक में हुई टक्कर में दो महिलाओं की मौत हो गई तथा पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सिद्धार्थ नगर जिले से कुछ लोग एक कार पर सवार होकर प्रयागराज महाकुंभ में जा रहे थे।

मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे रामगंज थाना क्षेत्र के सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के सामने उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में कार सवार माला देवी (46) और सुशील देवी (38) की मौत हो गई। इस घटना में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें प्रतापगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक अर्पणा रजत कौशिक ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल हुए एक व्यक्ति को गंभीर हालत के मद्देनजर रायबरेली स्थित एम्स में रेफर किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशलखनऊसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO