लाइव न्यूज़ :

लखनऊ गोलीकांडः प्रशांत के लिए काली पट्टी बांध ड्यूटी कर रहे हैं ये जवान, 5 अक्टूबर को मानएंगे काला दिवस

By स्वाति सिंह | Updated: October 4, 2018 08:46 IST

लखनऊ में हुए गोलीकांड के आरोपी प्रशांत चौधरी की गिरफ़्तारी के बाद से यूपी पुलिस विरोध में है।

Open in App

लखनऊ, 4 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए गोलीकांड में हत्या के आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी की गिरफ़्तारी के यूपी पुलिस विरोध में आगए हैं।प्रशांत चौधरी की मदद के लिए पैसा जुटाने की मुहीम चला रहे हैं।

इसके साथ ही पुलिसवाले काली पट्टी बांधकर प्रशांत चौधरी की गिरफ़्तारी का विरोध कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि विरोध कर रहे पुलिसकर्मियों ने 5 अक्टूबर को काला दिन मानाने की बात कही है। 

इससे पहले बुधवार को लखनऊ में हुए गोलीकांड में एक के बाद एक नए खुलासे हुए। एपल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में एक नई बात सामने आई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार गोली लगने के बाद विवेक लगभग 55 मिनट तक जिंदा थे।

विवेक की सहकर्मी सना खान ने अपने बयान में कहा है कि पुलिस वाले ने डेढ़ बजे गोली मारी थी। और विवेक को दो बजकर पांच मिनट पर  राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यानी गोली लगने के 35 मिनट बाद। अस्पताल में भर्ती होने के 20 मिनट बाद यानी दो बजकर पच्चीस मिनट पर उनकी मौत हो गई थी। 

आपको बता दें, बीते दिनों एपल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक आईफोन लॉन्चिंग के बाद अपनी महिला सहकर्मी के साथ घर लौट रहे थे। रास्ते में पुलिस ने उन्हें गाड़ी रोकने का इशारा किया तो विवेक ने दरकिनार कर दिया।

इसके बाद कांस्टेबल प्रशांत चौधरी ने शक में गोली चला दी, जिससे विवेक की मौत हो गई। एसपी ने बताया कि सना खान की शिकायत पर कॉन्स्टेबल के खिलाफ गोमतीनगर थाने में आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :लखनऊयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई