लाइव न्यूज़ :

लखनऊ गोलीकांडः सीएम योगी से मिलीं मृतक विवेक तिवारी की पत्नी, सरकार पर जताया भरोसा

By भाषा | Updated: October 1, 2018 14:02 IST

इससे पहले उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी, उनके साले विष्णु शुक्ला और दोनों बेटियों के साथ मुख्यमंत्री आवास 5, कालिदास मार्ग पहुंचे।

Open in App

लखनऊ, 1अक्टूबर: जिले के गोमतीनगर इलाके में पुलिस के एक सिपाही की गोली लगने से मारे गए निजी कंपनी के एक प्रबंधक विवेक तिवारी के परिवार ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद कहा कि उन्हें राज्य सरकार पर 'पूरा भरोसा' है ।

तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी ने मुख्यमंत्री से मिलने के बाद संवाददाताओं से कहा 'मैं मुख्यमंत्री से मिलना चाहती थी। पहले भी मैंने कहा था कि मुझे राज्य सरकार पर भरोसा है। वह भरोसा आज और बढ़ गया। वर्तमान परिस्थितियों में मुझे कुछ समझ ही नहीं आ रहा था। लेकिन मुझे मुख्यमंत्री से आज मिलने के बाद कुछ ढांढस बंधा कि जो जिम्मेदारियां मेरे पति मेरे ऊपर छोड़ कर गए हैं, शायद मैं उन्हें पूरा कर पाउंगी। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री की आभारी हूं।'’ उन्होंने कहा 'मैं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई चाहती हूं। इसके अलावा नौकरी, घर, मेरी बच्चियों की पढ़ाई तथा मेरी सास की देखभाल के लिये व्यवस्था भी मेरी मांग है। मुख्यमंत्री ने मेरी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है।'

इससे पहले उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी, उनके साले विष्णु शुक्ला और दोनों बेटियों के साथ मुख्यमंत्री आवास 5, कालिदास मार्ग पहुंचे। यहां परिवार के सदस्यों ने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की। योगी ने तिवारी की दोनों बेटियों को अपने पास बुलाकर बातचीत की।

गौरतलब है कि एक कंपनी में कार्यरत विवेक तिवारी (38) की 29 सितंबर की रात को कार्यालय से घर लौटते समय पुलिस की गोली लगने से मौत हो गयी थी । मृतक विवेक तिवारी का रविवार को लखनऊ में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान योगी सरकार में कानून मंत्री बृजेश पाठक और कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन मौजूद थे।

टॅग्स :लखनऊयूपी क्राइमयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद