लाइव न्यूज़ :

विवेक तिवारी मर्डर केस में नया मोड़, दबाव के बाद दोनों पुलिसवालों पर नई FIR दर्ज

By स्वाति सिंह | Updated: October 1, 2018 09:12 IST

रविवार को विवेक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इसके बाद उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मृतक विवेक की पत्नी कल्पना तिवारी मिलने गए थे।

Open in App

लखनऊ, 1 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए गोलीकांड में अब एक नया मोड़ सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एफआईआर पर उठ रहे सवालों के कारण पुलिस ने मृतक की पत्नी के तहरीर के आधार पर दोनों पुलिसवालों पर केस दर्ज किया गया है।

इससे पहले पुलिस ने घटना के वक्त विवेक के साथ रही मौजूद सहकर्मी के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था।उसमें यह दिखने की कोशिश की गई थी कि पुलिस ने विवेक पर गोली ही नहीं चलाई।   

बता दें कि रविवार को विवेक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इसके बाद उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मृतक विवेक की पत्नी कल्पना तिवारी मिलने गए थे। वहां उन्होंने कल्पना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन पर बात कराने के लिए भरोसा दिलाया।  

इसके बाद ही रविवार को पुलिस ने कल्पना की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की। 

जानें क्या है पूरा मामला 

विवेक आईफोन लॉन्चिंग के बाद अपनी महिला सहकर्मी के साथ लौट रहे थे। रास्ते में पुलिस ने उन्हें गाड़ी रोकने का इशारा किया तो विवेक ने दरकिनार कर दिया।

कॉन्स्टेबल प्रशांत चौधरी ने शक में गोली चला दी जिससे विवेक की मौत हो गई। एसपी ने बताया कि सना खान की शिकायत पर कॉन्स्टेबल के खिलाफ गोमतीनगर थाने में आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ जारी है।

सना खान की शिकायत के मुताबिक शुक्रवार रात वह अपने सहकर्मी विवेक तिवारी के साथ घर जा रही थी। गोमतीनगर विस्तार के पास गाड़ी खड़ी थी तभी दो पुलिस वाले आए। विवेक ने दरकिनार करते हुए बचकर निकलने की कोशिश की।

सना ने आरोप लगाया कि इस दौरान कॉन्स्टेबल ने बाइक दौड़ाकर विवेक पर गोली चला दी। गाड़ी की विंडशील्ड तोड़ते हुए गोली विवेक के गले में जा धंसी।

इसके बाद विवेक की कार अंडरपास के पिलर से जा टकराई। इससे भी गहरी चोटें आई हैं। आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

वहीं आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी का कहना है, 'मैंने उसे गोली नहीं मारी है, वो गलती से लग गई थी, उसने कहा कि मृतक ने अपनी गाड़ी से मुझे दो बार टक्कर मारी लेकिन जब तीसारी बार टक्कर मारी तो मुझे गोली चलाना पड़ा।'

सिपाही प्रशांत चौधरी ने योगी सरकार पर आरोप लगाया कि सीएम योगी के कहने पर उसकी प्राथमिकी पंजीकृत नहीं की जा रही है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी की टीम का गठन किया गया है।

टॅग्स :लखनऊयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह