लाइव न्यूज़ :

लखनऊः सार्वजनिक पार्क में मिलने गई 15 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म, 20 वर्षीय आरोपी कानपुर से अरेस्ट, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2022 21:12 IST

पुलिस के अनुसार, नाबालिग ने अपनी मां के फोन का इस्तेमाल करते हुए इंस्टाग्राम पर आरोपी से बातचीत शुरू की थी। पुलिस ने कहा कि मंगलवार को व्यक्ति ने लड़की को फोन किया और लखनऊ के लोहिया पार्क में उसे मिलने के लिए बुलाया।

Open in App
ठळक मुद्देघर वापस आने पर उसने अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया।भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो (यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। कानपुर में अपने घर आया था और लड़की से मिलने लखनऊ गया था।

लखनऊः  सोशल मीडिया मंच पर बातचीत के बाद दोस्त बने एक व्यक्ति से यहां के एक सार्वजनिक पार्क में मिलने गयी 15 वर्षीय लड़की से व्यक्ति ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी विद्या सागर कुशवाहा (20) को कानपुर में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग ने अपनी मां के फोन का इस्तेमाल करते हुए इंस्टाग्राम पर आरोपी से बातचीत शुरू की थी। पुलिस ने कहा कि मंगलवार को व्यक्ति ने लड़की को फोन किया और लखनऊ के लोहिया पार्क में उसे मिलने के लिए बुलाया। उन्होंने बताया कि घर वापस आने पर उसने अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया जो उसे एक अस्पताल ले गए और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्राची सिंह ने कहा, शिकायत के आधार पर हमने भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो (यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। कुशवाहा गुजरात में धागा बनाने की फैक्ट्री में काम करता है। पुलिस ने कहा कि वह कुछ दिन पहले कानपुर में अपने घर आया था और लड़की से मिलने लखनऊ गया था।

उन्होंने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म करने के बाद वह अपने घर भाग गया। लड़की के पिता दिहाड़ी मजदूर हैं और उसकी मां घरेलू सहायिका का काम करती है। उन्होंने बताया कि लड़की बिना बताए कुशवाहा से मिलने के लिए घर से निकल गई।

पुलिस ने एक सार्वजनिक पार्क में हुई घटना को देखते हुए पार्क प्रबंधन को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने को कहा है। डीसीपी ने कहा, ‘‘इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए इलाके के पास तैनात पुलिस कर्मियों को भी सतर्क रहने और पैदल गश्त बढ़ाने के लिए कहा गया है।’’

दिल्ली के वजीराबाद में 11 साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। लड़की के माता-पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, 11 साल की बच्ची के साथ सितंबर में पड़ोसी ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने बताया कि गांधी नगर इलाके में रसोइये का काम करने वाले आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने कहा कि मामला तब सामने आया जब लड़की ने अपनी मां को आपबीती सुनाई जिसके बाद उसने वजीराबाद पुलिस से संपर्क किया। पुलिस के मुताबिक, पड़ोसी और लड़की का परिवार का एक ही घर में रहता है जिसमें कमरे अलग अलग हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़िता को धमकी भी दी गई कि अगर उसने मामले की सूचना किसी को दी तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर), सागर सिंह कलसी ने कहा कि नाबालिग की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक अपराध), 506 (आपराधिक धमकी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकानपुरलखनऊरेपउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा