लाइव न्यूज़ :

शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध, हल्ला किया तो निजी तस्वीरें कर दूंगा लीक, नर्सिंग छात्रा से प्रशिक्षु डॉक्टर करता रहा हैवानियत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2026 14:58 IST

पुलिस उपायुक्त विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि नर्सिंग छात्रा ने कैसरबाग थाने में दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

Open in App
ठळक मुद्देशादी करने का दबाव डालने पर मना कर दिया और सोशल मीडिया पर तस्वीरें लीक करने की धमकी दी। शुरुआती जांच के अनुसार आरोपी मेडिकल संस्थान में प्रशिक्षु है। उसकी तलाश की जा रही है।छात्रा का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया जाएगा एवं मामले की जांच की जा रही है।

लखनऊः लखनऊ पुलिस ने शादी का झांसा देकर नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म करने और निजी तस्वीरों सार्वजनिक करने की धमकी देने के आरोप में शहर के कैसरबाग क्षेत्र स्थित सरकारी संस्थान के एक प्रशिक्षु डॉक्टर के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस उपायुक्त विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि नर्सिंग छात्रा ने कैसरबाग थाने में दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शादी करने का दबाव डालने पर उसने मना कर दिया और सोशल मीडिया पर उसकी निजी तस्वीरें लीक करने की धमकी दी।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार आरोपी मेडिकल संस्थान में प्रशिक्षु है। उसकी तलाश की जा रही है। छात्रा का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया जाएगा एवं मामले की जांच की जा रही है। पिछले पखवाड़े में इसी संस्थान में यह इस तरह का दूसरा मामला सामने आया है।

इससे पहले, पश्चिम बंगाल के एक डॉक्टर ने एक साथी डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने आरोप लगाया गया था कि उसे 'लव-जिहाद' में फंसाया गया और शादी से पहले धर्म बदलने के लिए दबाव डाला गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उस मामले में पीड़िता से बात की थी। इस मामले का आरोपी अब भी फरार है।

राजस्थान: श्रीगंगानगर में एक विवाहित महिला से बात करने पर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में 22-वर्षीय एक युवक की एक विवाहित महिला के भाइयों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी, क्योंकि आरोपियों ने उस युवक को अपनी बहन से फोन पर बात करने को लेकर आपत्ति जताई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी नव वर्ष की पार्टी के बहाने हनुमानगढ़ के पलाराम नामक व्यक्ति को बहला-फुसलाकर एक सुनसान इलाके में ले गए और वहां उसके साथ कथित मारपीट की। सदर थाने के पुलिस अधिकारी (एसएचओ) सुभाष चंद्र ने बताया कि तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशलखनऊरेपrape
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO