लाइव न्यूज़ :

Lucknow Police: 6 अलग-अलग अपार्टमेंट में रह रही थीं 10 थाईलैंड की महिला?, शक्ति हाइट्स अपार्टमेंट में छापेमारी, मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2025 14:27 IST

Lucknow Police: जांच में यह मालूम हुआ है कि सभी विदेशी महिलाएं थाईलैंड की रहने वाली हैं और वह छह अलग-अलग अपार्टमेंट में रह रही थीं।

Open in App
ठळक मुद्देविदेशी महिलाएं यहां रहने के बारे में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे पाईं। महिला ने पुलिस को किराए पर रहने के दस्तावेज की एक प्रति उपलब्ध करायी। विदेशी निवासियों के बारे में दस्तावेज और जानकारी प्रदान करने का निर्देश दिया गया।

Lucknow Police:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में आवासीय फ्लैटों में अवैध रूप से 10 विदेशी महिलाओं के रहने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि बुधवार रात को चिनहट के मल्हौर इलाके में शक्ति हाइट्स अपार्टमेंट में छापेमारी के बाद पता चला कि अधिकारियों को उचित सूचना दिए बिना अपार्टमेंट में विदेशी महिलाओं को रखा जा रहा था। उन्होंने बताया कि जांच में यह मालूम हुआ है कि सभी विदेशी महिलाएं थाईलैंड की रहने वाली हैं और वह छह अलग-अलग अपार्टमेंट में रह रही थीं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार वे विदेशी महिलाएं यहां रहने के बारे में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे पाईं। केवल एक महिला ने पुलिस को किराए पर रहने के दस्तावेज की एक प्रति उपलब्ध करायी। पुलिस द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक अपार्टमेंट के मालिक शक्ति सिंह से संपर्क किया गया और उन्हें विदेशी निवासियों के बारे में दस्तावेज और जानकारी प्रदान करने का निर्देश दिया गया।

हालांकि, वह किराए के समझौते प्रस्तुत करने, फॉर्म सी (विदेशी पंजीकरण नियम 14 के तहत आवश्यक) को पूरा करने या महिलाओं के ठहरने के उद्देश्य के बारे में विवरण देने में विफल रहा। पुलिस ने मामले के संबंध में शक्ति सिंह और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशलखनऊup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO