लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन सट्टेबाजी में लाखों गंवाया, गहने चुराने की साजिश?, मां ने पकड़ा तो हत्या की, हत्याकांड को डकैती देने की साजिश, सीसीटीवी से खुला भेद?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 6, 2025 19:19 IST

Lucknow: पुलिस के मुताबिक, गोलू को लखनऊ के पीजीआई थाने, सर्विलांस प्रकोष्ठ और ‘साउथ जोन क्राइम टीम’ की संयुक्त टीम ने फतेहपुर जिले से गिरफ्तार किया।

Open in App
ठळक मुद्देघर में डकैती के दौरान मां पर हमला हुआ था।सोने के गहने और अन्य कीमती सामान बरामद किया है।बेटे गोलू ने फोन कर बताया की मम्मी को किसी ने मार दिया है।

Lucknow: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मोबाइल फोन पर गेम खेलने के आदी 20 वर्षीय एक युवक ने गहने चुराते हुए पकड़े जाने पर अपनी 45 वर्षीय मां की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान निखिल यादव उर्फ ​​गोलू के रूप में हुई है और उसने पुलिस को यह दावा कर गुमराह करने की कोशिश की थी कि उसके घर में डकैती के दौरान उस पर और उसकी मां पर हमला हुआ था। पुलिस के मुताबिक, गोलू को लखनऊ के पीजीआई थाने, सर्विलांस प्रकोष्ठ और ‘साउथ जोन क्राइम टीम’ की संयुक्त टीम ने फतेहपुर जिले से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने उसके पास से चोरी के सोने के गहने और अन्य कीमती सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, तीन अक्टूबर को आरोपी निखिल के पिता रमेश यादव ने पीजीआई थाने में सूचना दी थी कि उसकी पत्नी रेनू यादव (45) अपने मायके से घर आई थी और उसके बेटे गोलू ने फोन कर बताया की मम्मी को किसी ने मार दिया है और उसे भी पीटा है।

रमेश यादव ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि जब वह घर पहुंचा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी कैमरा और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच के दौरान यह पता चला कि निखिल ने ही अपनी मां की हत्या की।

पुलिस ने बताया कि मोबाइल फोन पर गेम खेलने के आदी निखिल ने ऑनलाइन सट्टेबाजी में हुए नुकसान से बढ़ते कर्ज को चुकाने के लिए गहने चुराने की साजिश रची थी और जब उसकी मां ने उसे पकड़ लिया तो उसने अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, निखिल ने हत्याकांड को डकैती का रूप देने के लिए घर में तोड़फोड़ भी की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशलखनऊहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज