Lucknow Horror: प्रेमिका के साथ 12वीं छात्र प्रेमी ने कार से 6 को कुचला, 6 साल के बच्चे की मौत, 5 की हालत गंभीर, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 13, 2026 10:44 IST2026-02-13T10:42:23+5:302026-02-13T10:44:07+5:30

तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों और वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे एक छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए।

Lucknow Horror 12th class student lover along with his girlfriend crushed 6 people car 6 year old child died 5 in critical condition, video Old Near Hanuman Temple see video | Lucknow Horror: प्रेमिका के साथ 12वीं छात्र प्रेमी ने कार से 6 को कुचला, 6 साल के बच्चे की मौत, 5 की हालत गंभीर, वीडियो

file photo

Highlightsघटना कानपुर रोड पर हनुमान मंदिर के पास शाम लगभग 7 बजे घटी।कार तेज रफ्तार से अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गई।बंथरा के साहिजनपुर निवासी प्रमोद कुमार ने अपनी मोटर साइकिल सड़क किनारे खड़ी की।

लखनऊः लखनऊ के बंथरा इलाके में हनुमान मंदिर के पास एक अज्ञात कार ने ऑटोरिक्शा और पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। इस घटना में छह साल के बच्चे की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए।पुलिस के मुताबिक, बंथरा थाने को बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे हादसे की जानकारी मिली, जिसके बाद स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र अपनी प्रेमिका के साथ स्कूल फंक्शन के बाद घर लौट रहा था। हाल ही में कानपुर में लैंबोर्गिनी दुर्घटना हुई है।

गुरुवार शाम को लखनऊ के बंथरा पुलिस थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों और वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे एक छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

कानपुर रोड पर हनुमान मंदिर के पास दुर्घटना यह घटना कानपुर रोड पर हनुमान मंदिर के पास शाम लगभग 7 बजे घटी। खबरों के अनुसार, बंथरा के साहिजनपुर निवासी प्रमोद कुमार ने अपनी मोटर साइकिल सड़क किनारे खड़ी की और पास की एक दुकान में चले गए, तभी लखनऊ से कानपुर की ओर आ रही एक कार तेज रफ्तार से अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गई।

Web Title: Lucknow Horror 12th class student lover along with his girlfriend crushed 6 people car 6 year old child died 5 in critical condition, video Old Near Hanuman Temple see video

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे