लाइव न्यूज़ :

लखनऊ में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, मां ने कहा-बेटी के साथ 13 माह से लगातार रेप, पैसे लेकर दूसरों के पास भी भेजा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 16, 2021 16:42 IST

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता के प्रेमी ने पैसे लेकर दूसरे लोगों से गैंगरेप करवाया, इस दौरान नाबालिग लड़की का वीडियो भी बना लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो को वायरल करने की धमकी देकर अलग-अलग लोगों से रेप करवाता रहा। महिला ने आरोप लगाया कि छोटू उसकी बेटी के साथ 13 माह से लगातार रेप करता आ रहा है।कई लोगों से पैसे लेकर उनके साथ इसके सोने के लिए भी मजबूर किया।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सनसनीखेज मामला सामने आया है। नेपाली लड़की के साथ 5 लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। 

उत्तर प्रदेश पुलिस ने 5 को अरेस्ट किया है। पुलिस ने कहा कि उसके दोस्त ने नौकरी दिलवाने के बहाने बुलाया था, फिर उसने लड़की के साथ खुद रेप किया और पैसे लेकर दूसरे लोगों से गैंगरेप करवाया। इस दौरान नाबालिग लड़की का वीडियो भी बना लिया गया।

इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर अलग-अलग लोगों से रेप करवाता रहा, इस मामले में महानगर पुलिस ने उसके दोस्त सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लड़की का दोस्त उप्रेता कुमार रसेल उर्फ छोटू भी नेपाल का नागरिक है, जो यहां एक स्कूल में चौकीदार का काम करता था।

पुलिस आयुक्त कार्यालय ने बयान जारी कर कहा कि महानगर थाने में 13 जनवरी को एक महिला ने तहरीर दी कि 15 साल की उसकी नाबालिग बेटी को छोटू लोगों के घरों में घरेलू काम करने के बहाने ले जाता था, महिला ने आरोप लगाया कि छोटू उसकी बेटी के साथ 13 माह से लगातार रेप करता आ रहा है और कई लोगों से पैसे लेकर उनके साथ इसके सोने के लिए भी मजबूर किया।

इसके बाद महानगर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया, पुलिस ने इस मामले में नेपाल निवासी छोटू के अलावा जीतू कश्यप, वरुण तिवारी तथा अजय कुमार को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उनसे पूछताछ कर रही है।

15 दिनों तक कमरे में बंद कर किया रेप लड़की मां ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को एक कमरे में बंदकर 15 दिनों तक उसके साथ रेप किया गया और उसे कहीं बाहर नहीं जाने दिया जाता था, नाबलिग लड़की कमरे में दिन भर भूखी प्यासी बंद रहती थी। एक दिन लड़की कमरे से किसी तरह बाहर निकल कर अपने घर पहुंची और सारी बात मां को बताई, इसके बाद मां ने उसे डॉक्टर को दिखाया तो डॉक्टर ने उसे लगभग पांच माह का गर्भवती बताया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशलखनऊयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा